Mulank 4 Personality: मूलांक 4 वाले लोग स्वभाव से काफी जिद्दी होते हैं। ये लोग मेहनती और तर्कशील होते हैं, लेकिन कुछ कारणों की वजह से इन्हें अक्सर अपने परिवार से दूर रहना पड़ता है।

 Mulank 4 Numerology: किसी भी तरह की भविष्यवाणी के लिए सबसे पहले जन्मतिथि के मूलांक को ध्यान में रखना होता है। अंकज्योतिष के अनुसार, जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 बनता है। इस मूलांक का स्वामी राहु ग्रह है, जो जीवन में रहस्य, भ्रम, संघर्ष और परिवर्तन का प्रतीक माना जाता है। मूलांक 4 वाले व्यक्ति समाज में प्रचलित नियमों से हटकर सोचने वाले होते हैं। वे न केवल खुद के लिए नया रास्ता बनाते हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी एक उदाहरण पेश करते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्वभाव

मूलांक 4 के जातक सत्यवादी, मेहनती और स्पष्टवक्तापन के लिए जाने जाते हैं। ये स्वभाव से तर्कशील होते है और परंपरागत विचारों से अलग अपनी स्वतंत्र सोच पर विश्वास करते हैं। वो भीड़ का हिस्सा नहीं बनते, बल्कि अपना अलग मार्ग चुनते हैं। कभी-कभी उनकी जिद, गुस्सा और भावनात्मक असंतुलन उन्हें लोगों से दूर कर सकता है, लेकिन वो लोग दिल से बहुत सच्चे होते हैं।

करियर

मूलांक 4 के लोगों को करियर में शुरुआती संघर्ष का सामना करना पड़ता है, लेकिन टेक्नोलॉजी, रिसर्च, डिफेंस, लॉ, इंजीनियरिंग, राजनीति और मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में आर बहुत आगे बढ़ सकते हैं। उनकी सोच थोड़ी अलग होती है उन्हें आम धाराओं से हटकर काम करना पसंद करते हैं। मूलांक 4 वाले लोग सरकारी सेवाओं या प्रशासनिक भूमिकाओं में भी उच्च पदों तक पहुंचते हैं।

परिवार (Family)

उनकी सोच में आधुनिकता और विद्रोह का मेल होता है, जो कई बार परिवार में टकराव का कारण बन सकता है। माता-पिता या बुजुर्गों के साथ विचारों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मूलांक 4 के जातक परिवार के प्रति बेहद जिम्मेदार होते हैं। संकट के समय में ये सबसे पहले खड़े होते हैं और पूरे मन से सहयोग करते हैं।

धन 

राहु की वजह से उनकी आर्थिक स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी होती है। कभी अचानक लाभ होता है, तो कभी बड़ा नुकसान भी हो सकता है। निवेश में बहुत सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी जाती है। सट्टा, जुआ या क्रिप्टो जैसी जोखिम भरी योजनाओं से दूरी बनाना आपके लिए फायदेमंद रहता है।हालांकि राहू के कारण उन्हें अक्सर ऐसे लुभावने ऑफर मिलते रहेंगे जिससे आसानी से धन कमाया जा सके, लेकिन इससे बचना है। ये लोग अपनी मेहनत और योजना से स्थायी धन अर्जित कर सकते हैं।

स्वास्थ्य की दृष्टि से उन्हें पाचन संबंधी रोग, ब्लड प्रेशर, तनाव, अनिद्रा और माइग्रेन जैसी समस्याएं घेर सकती हैं। राहु मानसिक भ्रम और चिंता को भी जन्म देता है। योग, प्राणायाम और ध्यान के नियमित अभ्यास से आप रोगों से बच सकते हैं।

उपाय

  • रां राहवे नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • काले तिल, सरसों का तेल व नीला वस्त्र शनिवार को दान करें।
  • ज्योतिषीय परामर्श के बाद गोमेद (Hessonite) रत्न धारण करें।
  • सात शनिवार तक पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
  • सूर्य नमस्कार, ध्यान व प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करें।

मूलांक 4 के जातक ज़िंदगी को अपनी शर्तों पर जीने वाले, आत्मबल से भरे और संघर्ष में भी मुस्कुराने वाले होते हैं। राहु की चुनौतीपूर्ण स्थिति के बावजूद, यदि आप सकारात्मक सोच, नियमित अभ्यास और उचित उपाय अपनाएं तो जीवन में स्थायित्व, सफलता और सम्मान निश्चित रूप से प्राप्त कर सकते हैं।

Disclaimer

इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो एस्ट्रोलॉजर कादम्बिनी पाठक से ली गई है, जोकि गुरूग्राम निवासी है। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।