ये लोग अपने जीवन में सूर्य की तरह चमकते हैं, अपने साथी को प्रेम और सम्मान की दृष्टि से देखते हैं।

मूलांक 1 के स्वामी सूर्य हैं और ये लोग सूर्य के समान ही तेजस्वी होते हैं। ये लोग अपने दृढ़ निश्चय और बेहतरीन नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 1 वाले लोगों का व्यक्तित्व कैसा होता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मूलांक 1 वाले लोग ईमानदारी से भरपूर होते हैं। ये लोग हर रिश्ते को बहुत ही ईमानदारी से निभाते हैं। ये लोग अपने जीवनसाथी के प्रति बहुत ईमानदार होते हैं। इन लोगों का प्रेम संबंध स्थायी होता है। मूलांक 1 वाले लोग बहुत स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग दिखने में बहुत आकर्षक और सुंदर होते हैं। ये लोग किसी भी काम को बहुत ही कुशलता से करते हैं। ये लोग हमेशा सही निर्णय लेते हैं। मूलांक 1 वाले लोग कुछ हद तक जिद्दी और घमंडी भी होते हैं। किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है।

मूलांक 1 वाले लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। ये लोग अपने जीवन में खूब धन कमाते हैं। इन्हें कभी धन की कमी नहीं होती है। ये लोग अपनी विलासिता पर कभी भी पैसा खर्च करने से नहीं हिचकिचाते। ये लोग अपनी प्रशंसा सुनना पसंद करते हैं। इन लोगों की 2, 3, 9 मूलांक वाले लोगों के साथ अच्छी दोस्ती होती है। इन लोगों को कोई विशेष स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं होती है।

मूलांक 1 वाले लोग शिक्षा के मामले में बहुत आगे होते हैं। ये लोग शोध कार्य में काफी सफलता प्राप्त करते हैं। ये लोग अपने ज्ञान के आधार पर काफी सम्मान पाते हैं। इनका उत्साही स्वभाव इन्हें हर तरह की परीक्षा में सफल बनाता है। ये लोग किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं करते। ये लोग कोई भी काम तभी शुरू करते हैं, जब उसमें अपना फायदा देखते हैं। मूलांक 1 वाले लोगों के लिए रविवार और सोमवार शुभ दिन होते हैं।