Budh Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध को भी महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। इसे सौर मंडल का राजकुमार भी कहा जाता है। ये ग्रह हर 23 से 27 दिन में राशि बदलता है। बुध ग्रह 6 दिसंबर को तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा।
Budh Rashifal December 2025: चंद्रमा के बाद अगर कोई ग्रह सबसे जल्दी राशि बदलता है तो वह है बुध। इसे सौर मंडल का राजुकमार भी कहते हैं। बुध मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। ये ग्रह हर 23 से 27 दिन में राशि बदलता है। 6 दिसंबर को बुध ग्रह तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। बुध इस राशि में 29 दिसंबर तक रहेगा। बुध के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए बुध के राशि बदलने का किन राशियों पर सबसे ज्यादा खराब असर होगा…
इस राशि के लोगों को बुध के राशि राशि परिवर्तन के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। ये कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं। नौकरी की स्थिति बिगड़ सकती है। टारगेट का प्रेशर मानसिक स्थिति बिगाड़ सकता है। इस समय आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो किसी से विवाद भी संभव है। बैंक बैलेंस में अचानक कमी भी आ सकती है।
इस राशि के लोगों को बुध के राशि परिवर्तन के कारण बुरी खबर सुनने को मिलेगी। ये लोग दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। ये समय सोच-समझकर फैसला लेने का है। सेहत का ध्यान भी रखना होगा नहीं तो मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। अगर नया काम शुरू करना चाहते हैं तो थोड़ा रूकना होगा। नहीं तो नुकसान संभव है।
45
तुला वाले रहें संभलकर
इस राशि के लोगों को संभलकर रहने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना इनके लिए नुकसानदायक हो सकती है। खान-पान का विशेष रूप से ध्यान रखें नहीं तो डॉक्टर के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच किसी बात पर कहासुनी संभव है। संतान से जुड़ी कोई बात आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। पड़ोसियों से भी कहासुनी संभव है। वाणी पर कंट्रोल रखें।
55
कुंभ वाले न करें इन्वेस्टमेंट
इस राशि के लोग इन्वेस्टमेंट करने से बचें। नौकरी और बिजनेस की स्थिति में भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। गैरकानूनी कामों से बचकर रहने में ही भलाई है नहीं तो कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं। प्रेम प्रसंगों में असफलता मिलेगी। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। आपके द्वारा किसी का नुकसान हो सकता है जिससे आपको दुख होगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।