Guru Gochar 2025: गुरु ग्रह इस समय वक्री है यानी टेढ़ी चाल चल रहा है। इसी स्थिति में ये ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। गुरु के राशि बदलने से 4 राशि वालों को सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि इनके जीवन में बड़ी परेशानी आ सकती है।
Guru Gochar December 2025: ज्योतिष शास्त्र में गुरु को बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है। गुरु वैसे तो 13 महीने में एक बार राशि बदलता है लेकिन वर्तमान में अतिचारी अवस्था में है और वक्री भी। अतिचारी होने से गुरु जल्दी-जल्दी राशि बदल रहा है वहीं वक्री होने से टेढ़ी चाल चल रहा है। 3 दिसंबर 2025 को गुरु ग्रह वक्री अवस्था में ही कर्क से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। गुरु के मिथुन राशि में आने से 4 राशि वाले लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानें कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
गुरु के मिथुन राशि में आने से वृष राशि वालों को सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि इनकी जमा पूंजी किसी जरूरी काम में खर्च हो सकती है। इन्हें ना चाहते हुए भी किसी को पैसा उधार देने पड़ सकता है या किसा अनचाहे काम में पैसा खर्च होगा। सेहत भी बिगड़ सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ भी इन्हें नहीं मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे।
मिथुन के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ नहीं मिलेगा, जिससे इन्हें धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। पति-पत्नी में विवाद की स्थिति बनेगी। संतान की सेहत अचानक बिगड़ सकती है जिससे इलाज में काफी पैसा खर्च होगा। कोई अपना ही व्यक्ति आपको धोखा भी दे सकता है। किसी वजह से अपमान का सामना भी करना पड़ेगा।
45
वृश्चिक वाले रहें सावधान
इस राशि के लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है। इनकी लाइफ में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। कोई घटना इन्हें विचलित कर सकती है। पति-पत्नी के बीच बड़ा विवाद होने के योग बन सकते हैं। पैसों को लेकर किसी से कहासुनी संभव है। अगर कहीं पैसा इन्वेस्ट किया है तो उसमें भी नुकसान होगा।
55
कुंभ वालों को मिलेगी बुरी खबर
इस राशि के लोगों को कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे इनकी टेंशन और ज्याद बढ़ सकती है। आता हुआ पैसा अटक सकता है। संतान से किसी बात पर विवाद संभव है। किसी दूर स्थान की यात्रा पर जाना पड़ेगा जहां बहुत परेशानी होगी। नौकरी में अधिकारी काम का प्रेशर बनाएंगे। परिवार में किसी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।