Weekly Horoscope December 2025: दिसंबर 2025 के पहले सप्ताह में गुरु, बुध और चंद्रमा के अलावा मंगल ग्रह भी राशि परिवर्तन करेगा। इनका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। किसी के लिए शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ।
Weekly Rashifal December 2025: दिसंबर 2025 का पहला सप्ताह 1 से 7 दिसंबर तक रहेगा।इस सप्ताह में कईं ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन देखने को मिलेगा। गुरु ग्रह 3 दिसंबर को वक्री अवस्था में कर्क से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। बुध ग्रह 6 दिसंबर को तुला से निकलकर वृश्चिक में प्रवेश करेगा, वहीं 7 दिसंबर को मंगल वृश्चिक से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा। इनके अलावा चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करेगा। इस तरह ये सप्ताह ग्रहों के दृष्टिकोण से बहुत खास रहेगा। ग्रहों की इन स्थितियों का हर असर हर राशि के व्यक्ति पर होगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…
इस राशि के लोगों के सप्ताह की शुरूआत अच्छी रहेगा। नौकरी में मनचाहा प्रमोशन हो सकता है।बिजनेस के लिए भी समय अनुकूल है। प्रॉपर्टी में निवेश करने का अच्छा मौका मिलेगा। लेकिन आपको किसी भी तरह की लापरवाही से इस समय बचना होगा। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। अगर कोई पुरानी बीमारी है तो समय पर उपचार करवाएं व दवाइयां लें।
इस राशि के लोगों पर अगर कोई कर्ज है तो उसे चुकाने में चूक हो सकती है। लाइफ पार्टनर को लेकर तनाव की स्थिति बनेगी। आप स्वयं को भावनात्मक रूप से परेशान महसूस करेंगे। मंगलवार-शनिवार को वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्टूडेंट्स को अच्छे परिणाम मिलेंगे। दूसरों की मदद करके आपको खुशी होगी। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 दिसंबर 2025
लव लाइफ के हिसाब से ये सप्ताह अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलने के योग इस समय बन रहे हैं। इनकम में भी वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। क्षमता से अधिक काम न करें नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है। दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। नया काम शुरु करने से बचें।
513
कर्क साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 दिसंबर 2025
इस सप्ताह आप किसी कानूनी मामले में उलझ सकते हैं। अति आत्मविश्वास के कारण बनता काम बिगड़ सकता है। सरकारी नौकरी वाले लोगों के जीवन में थोड़ी परेशानी आ सकती है। लंबी यात्रा करने से बचें। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। दूसरों की बातों में आकर कोई फैसला न लें।
613
सिंह साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 दिसंबर 2025
नौकरी और परिवार के बीच सामंजस्य बनाना आपके लिए चुनौती बन सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। बिजनेस में भी अनिश्चितिता बनी रहेगी। उधार दिया पैसा डूब सकता है। लाइफ पार्टनर की सेहत बिगड़ सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। सप्ताह के अंत में कोई अच्छी खबर मिलेगी।
713
कन्या साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 दिसंबर 2025
बिजनेस में कोई बड़ी सफलता इस सप्ताह में मिल सकती है। विपरित लिंग के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है। पैसों की तंगी दूर होगी। परिवार में भी सुख-शांति का माहौल रहेगा। इस पूरे सप्ताह आपको अपने अंदर नई ऊर्जा का अहसास होगा। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो आपके द्वारा किसी का अपमान हो सकता है। किसी प्रियजन से मुलाकात होगी।
813
तुला साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 दिसंबर 2025
जीवनसाथी की सलाह से इस सप्ताह आपको लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी आपके काम से बहुत खुश होंगे। मित्रों से जुड़ा कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। बिजनेस में मेहनत के अनुरूप शानदार परिणाम मिलेंगे। सेहत को लेकर इस सप्ताह सावधान रहें क्योंकि पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। कोई कीमती चीज गुम या चोरी हो सकती है। माता-पिता की बातों को अनदेखा करना भारी पड़ेगा।
913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 दिसंबर 2025
इस सप्ताह संतान को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। कानूनी मामलों में विजय मिलने की संभावना भी है। लव मैरिज को लेकर घर वाले सहमत हो सकते हैं। अगर पैसों को लेकर कोई तंगी है तो वह भी दूर हो सकती है। नई बिजनेस करते समय कागज ठीक से पढ़ने के बाद ही साइन करें। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी।
1013
धनु साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 दिसंबर 2025
बिजनेस के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। बुरे लोगों की संगति से दूर रहें, यही आपके लिए अच्छा है। आपको अपने सिद्धान्तों से समझौता करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपके नए दोस्त भी बन सकते हैं जो भविष्य में आपके बहुत काम आएंगे। मेडिकल फील्ड से जुड़े स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है।
1113
मकर साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 दिसंबर 2025
इस सप्ताह आप नया मकान या दुकान आदि संपत्ति खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति संभव है। सामाजिक कामों में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं। किसो को भी बिना मांगे कोई सलाह न दें। प्रेम संबंधों में बिखराव हो सकता है। घर में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति इस सप्ताह बन सकती है।
1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 दिसंबर 2025
बड़ों की सलाह को अनदेखा न करें, ये आपके बहुत काम आएगी। ऑनलाइन कारोबार से आपको लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति आपका प्रेम और गहरा रहेगा। कारोबार में स्थिरता रहेगी। गैस की समस्या होने की आशंका है। जोखिम भरे निवेशों को लेकर जल्दबाजी न करें। किसी पर भी क्रोध न करें। सेहत का ध्यान रखें।
1313
मीन साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 दिसंबर 2025
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बहुत ही अच्छा होगा। नयी सम्पत्ति खरीद सकते हैं। इस सप्ताह आपको नौकरी में बदलाव के मौके मिल सकते हैं। धर्म के कामों में आपकी रुचि हो सकती है। विद्यार्थियों को कोई कठिन प्रोजेक्ट्स मिल सकता है, जिससे इनकी टेंशन बढ़ सकती है। युवाओं को अपने भविष्य की चिन्ता रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।