Budh Margi 2025: बुध ग्रह नवंबर महीने के अंतिम दिन यानी 30 तारीख को तुला राशि में मार्गी हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा। ऐसा होने से 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इन्हें धन लाभ सहित कईं फायदे होंगे।
Budh Margi November 2025 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में जो नौ ग्रह बताए गए हैं, उनमें बुध भी एक है। ये ग्रह चंद्रमा के बाद सबसे ज्यादा तेजी से राशि बदलता है। वैसे तो ये ग्रह 23 से 27 दिन में राशि बदलता है और समय-समय पर वक्री और मार्गी भी होता है। बुध ग्रह ने 23 नवंबर को वक्री अवस्था में तुला राशि में प्रवेश किया था और अब 30 नवंबर को ये ग्रह इसी राशि में मार्गी हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा। इसका शुभ प्रभाव 4 राशि वालों पर सबसे ज्यादा होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
बुध ग्रह के मार्गी होने से इस राशि के लोगों को कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। अगर कोई कोर्ट-केस चल रहा है तो उसमें भी सफलता मिलेगी। नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहत हो सकती है। अटके हुए धन की प्राप्ति के योग भी इस समय बन रहे हैं। परिवार में खुशहाली और शांति बनी रहेगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे।
इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है और जो पहले से नौकरी में हैं उनका प्रमोशन भी संभव है। घर –परिवार में चल रहा विवाद खत्म होगा। किसी यात्रा पर जाने के योग भी इस समय बन रहे हैं। दोस्तों के साथ भी अच्छा समय गुजारने का मौका मिलेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं।
45
तुला वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के लोगों को कोई बड़ी गुड न्यूज इस समय मिल सकती है। ससुराल पक्ष से भी कोई बड़ा उपहार मिलने की उम्मीद है। अगर पुश्तैनी संपत्ति को लेकर कोई विवाद है तो उसमें भी विजय मिलेगी। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि इस समय मिल सकती है। सामाजिक कार्यों के लिए आपको मान-सम्मान की प्राप्ति भी संभव है।
55
मकर वालों के खत्म होंगे बुरे दिन
इस राशि के लोगों के बुरे दिन खत्म होंगे यानी जो परेशानी लंबे समय से बनी हुई थी, वह दूर हो सकती है। नए लोगों से संपर्क भविष्य में काम आएंगे। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें भी बड़ा पद मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही है। सेहत ठीक रहेगी। परिवार में खुशहाली देखकर आप संतुष्ट रहेंगे।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।