- Home
- Astrology
- Horoscope
- Shukra Gochar 2025: त्रिग्रही योग से चमकेगी 5 राशि वालों की किस्मत, होगा धन लाभ-मिलेगा प्रमोशन
Shukra Gochar 2025: त्रिग्रही योग से चमकेगी 5 राशि वालों की किस्मत, होगा धन लाभ-मिलेगा प्रमोशन
Shukra Gochar 2025: शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि में त्रिग्रही योग बनेगा, जिसका शुभ प्रभाव 5 राशि वालों पर सबसे ज्यादा होगा। इनके जीवन में खुशहाली आएगी और धन लाभ भी होगा।

शुक्र, मंगल और सूर्य बनाएंगे त्रिग्रही संयोग
Shukra Gochar Rashifal 2025: नवंबर 2025 का अंतिम सप्ताह बहुत ही खास रहेगा। इस सप्ताह में यानी 26 नवंबर को शुक्र ग्रह तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य और मंगल स्थित है। इस तरह वृश्चिक राशि में सूर्य, मंगल और शुक्र के साथ होने से त्रिग्रही संयोग बनेगा। ये संयोग 5 राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इनके जीवन में खुशहाली आएगी और धन लाभ के अलावा अन्य फायदे भी होंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां…
ये भी पढ़ें-
Ketu Gochar 2025: केतु ने बदला नक्षत्र, 4 राशि वालों की बढ़ेगी मुसीबत-पैसों का होगा अकाल
वृषभ वालों को मिलेगा किस्मत का साथ
इस राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। इनके अटके हुए काम पूरे होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। अगर नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए भी समय अनुकूल है। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ भी ठीक रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Rahu Gochar 2025: 10 साल बाद बढ़ेगी राहु की पॉवर, 5 राशि वालों की लगेगी लॉटरी-करियर में मिलेगी सक्सेस
सिंह वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के लोगों को बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। जो लोग शेयर बाजार से जुड़े हैं उनके लिए ये समय बहुत अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है। स्त्री सुख मिलेगा। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। प्यार का इजहार करने के लिए भी समय उत्तम है।
कन्या राशि वालों की दूर होगी टेंशन
इस राशि के लोगों की टेंशन दूर होगी। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है। प्रॉपर्टी से लाभ होने के योग भी बन रहे हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। परिवार में कोई शुभ प्रसंग जैसे विवाह या सगाई हो सकती है। सेहत में भी पहले से काफी सुधार होगा।
वृश्चिक वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के लोगों को कोई ऐसी गुड न्यूज मिल सकती है, जिसका इन्हें लंबे समय से इतंजार था। अगर ये नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। मामा पक्ष का सहयोग मिलेगा। स्टूडे्ंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे।
कुंभ वाले रहेंगे खुशहाल
इस राशि के लोग खुशहाल रहेंगे। सेहत पहले से ठीक रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग भी बनेंगे। नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं। बिजनेस में कोई डील होने से बड़ा फायदा हो सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।