- Home
- Astrology
- Horoscope
- Ketu Gochar 2025: केतु ने बदला नक्षत्र, 4 राशि वालों की बढ़ेगी मुसीबत-पैसों का होगा अकाल
Ketu Gochar 2025: केतु ने बदला नक्षत्र, 4 राशि वालों की बढ़ेगी मुसीबत-पैसों का होगा अकाल
Ketu Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में केतु को रहस्यमयी और क्रूर ग्रह कहते हैं। केतु 18 महीने में एक बार राशि बदलता है। वर्तमान में केतु सिंह राशि में स्थित है। इसी राशि में रहते हुए केतु ने पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश किया है।

किस राशि में केतु ने किया प्रवेश?
Ketu Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र में जो 9 ग्रह बताए गए हैं, उनमें से 2 छाया ग्रह हैं जिन्हें राहु और केतु कहा गया है। राहु-केतु को क्रूर और मायावी ग्रह भी कहा जाता है। खास बात ये है कि ये दोनों ग्रह हमेशा वक्री रहते हैं यानी उल्टी चाल चलते हैं। 23 नवंबर को राहु-केतु ने नक्षत्र परिवर्तन किया है। केतु इस समय सिंह राशि में है और इसी राशि में रहते हुए इसने पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश किया है। केतु के नक्षत्र परिवर्तन से 4 राशि वालों को बहुत ज्यादा परेशानी उठानी पड़ सकती है खासतौर पर पैसों को लेकर। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
ये भी पढ़ें-
Meen Rashifal 2026: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
मेष राशि वालों को होगा बड़ा नुकसान
केतु के नक्षत्र परिवर्तन से इस राशि के लोगों को बड़ा नुकसान हो सकता है। ये नुकसान बिजनेस या शेयर बाजार में होने की आशंका है। घर-परिवार में विवाद की स्थिति बनेगी। ना चाहते हुए भी किसी से पैसा उधार लेने की नौबत आ सकती है। सेहत को लेकर भी इन्हें सावधान रहने की जरूरत है। आता हुआ पैसा अटक सकता है।
ये भी पढ़ें-
Dhanu Rashifal 2026: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
सिंह राशि वाले रहें सावधान
केतु के नक्षत्र परिवर्तन का सबसे ज्यादा नुकसान इस राशि के लोगों पर होगा। इन्हें कोई गंभीर रोग हो सकता है, जिसके चलते इन्हें अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। बैंक बैलेंस में तेजी से गिरावट आएगी। उधार दिया हुआ पैसा डूब सकता है। घर में किसी के इलाज में भी पैसा खर्च होगा।
तुला वाले न करें इन्वेस्टमेंट
इस राशि के लोग भूलकर भी इन्वेस्टमेंट न करें नहीं तो बड़ा घाटा हो सकता है। अगर पहले से कहीं इन्वेस्टमेंट किया है तो उसमें भी नुकसान होगा। प्रेम संबंधों का विरोध हो सकता है, जिसके कारण कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोग किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। सेहत का भी ध्यान रखें।
कुंभ वालों को मिलेगी बुरी खबर
इस राशि के लोगों को नौकरी-बिजनेस से जुड़ी कोई बुरी खबर सुनने को मिलेगी। इस समय किसी को भी पैसा उधार न दें नहीं तो ये डूब भी सकता है। जरूरी कामों के लिए भी दूसरों से पैसे लेने पड़ेंगे। कोई अपना व्यक्ति ही धोखा दे सकता है, जिससे जमीन-जायदाद का नुकसान संभव है। कोर्ट केस में हार का सामना करना पड़ेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।