MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Shani Margi Rashifal: शनि ने बदली चाल, 12 राशियों पर कैसा होगा असर? जानें उपाय भी

Shani Margi Rashifal: शनि ने बदली चाल, 12 राशियों पर कैसा होगा असर? जानें उपाय भी

Shani Margi Rashifal: शनि 28 नवंबर से मार्गी हो गया है यानी अब ये ग्रह सीधी चाल चलेगा। शनि की चाल में परिवर्तन होने से इसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ?

4 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Nov 28 2025, 10:56 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
शनि के मार्गी होने का किस राशि पर कैसा होगा असर?
Image Credit : Getty

शनि के मार्गी होने का किस राशि पर कैसा होगा असर?

Shani Margi Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्यायाधीश कहते हैं। शनि ग्रह 13 जुलाई से मीन राशि वक्री था यानी टेढ़ी चाल चल रहा था। 28 नवंबर से ये ग्रह पुन: मार्गी हो गया है यानी अब ये सीधी चाल चलेगा। इस दौरान शनि राशि तो नहीं बदलेगा लेकिन इसके मार्गी होने का असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। किसी के लिए शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए 12 राशियों पर शनि के मार्गी होने का क्या असर होगा…

213
मेष राशि
Image Credit : Getty

मेष राशि

इस राशि के लोगों को खर्चों में कमी आएगी। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान रहने की भी जरूरत है। कोई बड़ा रोग होने की संभावना है। थोड़ी सी भी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है।
उपाय- रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें।


ये भी पढ़ें-
Shukravar Ke Upay: शुक्रवार को क्या खरीदें-क्या नहीं, किसकी करें पूजा? जानें 5 अचूक उपाय

313
वृषभ राशि
Image Credit : Getty

वृषभ राशि

शनि इस राशि से ग्यारहवें स्थान पर मार्गी अवस्था में है। ऐसा होने इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बनेंगे। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है। इनकम के नए सोर्स भी बन सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
उपाय- बुजुर्ग, बीमार और विकलांग लोगों की सेवा करें।


ये भी पढ़ें-
Shani-Mangal Yuti: शनि-मंगल मचाएंगे खलबली, देश-दुनिया में दुर्घटना का संकेत, जान-माल की हानि के योग

413
मिथुन राशि
Image Credit : Getty

मिथुन राशि

शनि की चाल बदलने से इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। बिजनेस में काफी समय से जो उथल-पुथल मच रही थी वह दूर हो सकती है। पिता से लाभ होगा और पुराने विवाद खत्म भी हो सकते हैं।
उपाय- गरीबों को सरसों का तेल दान करें।

513
कर्क राशि
Image Credit : Getty

कर्क राशि

इस राशि के लोगों को भी किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म के कामों में रुचि रेहगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आ रही समस्याओं का निदान होगा। सेहत में सुधार होगा।
उपाय- रोज शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

613
सिंह राशि
Image Credit : Getty

सिंह राशि

इस राशि से शनि आठवें स्थान पर है, ये स्थिति ठीक नहीं है। इन लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। पुराने रोग उभर सकते हैं। पैसों का लेन-देन सावधानी से करें। परिवार में किसी बात पर विवाद संभव है। संतान का ध्यान रखें।
उपाय- हर शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।

713
कन्या राशि
Image Credit : Getty

कन्या राशि

शनि का सातवें भाव में होना इस राशि के लोगों की लव लाइफ पर अच्छा असर डालेगा। पति-पत्नी के विवाद खत्म होंगे। विवाह योग्य युवक-युवती का रिश्ता तय हो सकता है। बिजनेस-नौकरी और धन की स्थिति में भी सुधार होगा।
उपाय- जरूरतमंदों को काला कंबल, जूते और कपड़े दान करें।

813
तुला राशि
Image Credit : Getty

तुला राशि

इस राशि के लोगों को अपने दुश्मनों पर जीत मिलेगी। रोग-शोक दूर होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले पक्ष में होंगे। कोई कर्ज है तो वह चुकता हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों की इनकम बढ़ सकती है, प्रमोशन भी संभव है।
उपाय- शनि के मंत्रों का जाप करें।

913
वृश्चिक राशि
Image Credit : Getty

वृश्चिक राशि

शनि का पांचवें भाव में होना इस राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। क्रिएटिव कामों में मन लगेगा।
उपाय- शनिदेव के साथ-साथ राहु-केतु की भी पूजा करें।

1013
धनु राशि
Image Credit : Getty

धनु राशि

इस राशि के लोगों के जीवन में चल रही परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है। माता की सेहत में तेजी से सुधार होगा। नया वाहन या संपत्ति खरीदने के योग भी इस समय बन रहे हैं। सफलता के लिए वर्क प्लेस पर मेहनत अपनी करनी पड़ेगी।
उपाय- हर शनिवार काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

1113
मकर राशि
Image Credit : Getty

मकर राशि

इस राशि के लोगों के पराक्रम में वृद्धि होगी। नौकरी-बिजनेस में लाभ के साथ-साथ सम्मान भी मिलेगा। भाई-बहनों से चल रहा विवाद खत्म होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
उपाय- सफाई कर्मचारियों को अपनी इच्छा अनुसार पैसा कपड़ों आदि का दान करें।

1213
कुंभ राशि
Image Credit : Getty

कुंभ राशि

इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। इनके बैंक बैलेंस में थोड़ी वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति के विवाद खत्म होंगे। वाणी में सुधार होगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति ठीक रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
उपाय- गरीबों को भोजन का दान करें।

1313
मीन राशि
Image Credit : Getty

मीन राशि

शनि इसी राशि में हैं, जिसके चलते इन लोगों को मानसिक तनाव रहेगा लेकिन सेहत में सुधार होगा। परिवार में विवाद खत्म होंगे। संतान से सुख मिलेगा। छोटी-मोटी धन हानि संभव है। नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो ये विचार अभी त्याग दें।
उपाय- हर शनिवार शनि चालीसा का पाठ करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Recommended image2
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
Recommended image3
10 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
Recommended image4
9 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Recommended image5
Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved