
Monthly Rashifal 1-31 December 2025: दिसंबर 2025 का महीना बहुत ही खास रहेगा क्योंकि इस महीने में 9 में से 6 ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करेंगे। इन ग्रहों में सूर्य, मंगल, शुक्र, चंद्र, गुरु और बुध शामिल हैं। वहीं कुछ ग्रहों की चाल में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा। ग्रहों का ये परिवर्तन सभी लोगों के जीवन पर असर डालेगा। दिसंबर 2025 का ये महीना किस राशि के लिए कैसा रहेगा? जानें मासिक राशिफल से…
ये भी पढ़ें-
Budh Margi 2025: बुध के मार्गी होने से होगा भाग्योदय, 4 राशि वालों को मिलेगी जॉब-पैसा भी आएगा
साल के अंतिम महीने में कुछ मामलों में आपको समझौता करना पड़ सकता है। ये समय सेहत के लिए ठीक रहेगा, लेकिन ठंड के कारण सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। बिजनेस से जुड़ी नई योजना बना सकते हैं। अतिरिक्त इनकम भी इस महीने हो सकती है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में आपका दिल टूट सकता है। महीने के अंत में बड़ा फायदा होने को योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें-
Shani Margi Rashifal: शनि ने बदली चाल, 12 राशियों पर कैसा होगा असर? जानें उपाय भी
इस महीने आपकी लव लाइफ काफी शानदार रहेगी। पार्टनर आपकी कही हर बात मानेगा। जो लोग विदेश में नौकरी कर रहे हैं उन्हें बड़ा फायदा हो सकता है। पुराने रोगों में आराम मिलेगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के योग बन सकते हैं। पैतृक संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी।
इस महीने पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी। वर्क प्लेस का माहौल तनाव मुक्त और आरामदायक होगा। कुछ जरूरी काम अटकने से छोटी-मोटी टेंशन हो सकती है। माता-पिता की सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। स्टूडेंट्स की मेहनत रंग लाएगी। बिजनेस में बड़ा सौदा हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग भी इस महीने में बन रहे हैं।
साल का आखिरी महीना आपके लिए ठीक रहेगा। इस महीने आप बिजनेस की सिलसिले में बाहर जा सकते हैं जहां आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। एक्सट्रा मेरिटल अफेयर आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी पैदा कर सकता है, इससे बचकर रहें। अचानक बड़े खर्चे होने की संभावना भी इस महीने में बन रही है। खान-पान पर नियंत्रण रखें, यही आपके लिए अच्छा है।
इस महीने आप जोखिम भरे कामों से बचकर रहें नहीं तो किसी घटना-दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। नौकरी में लंबे समय से लटकी पदोन्नति मिल सकती है। माता-पिता को अपनी योजनाओं के बारे में बताएं, संभव है वह भी आपको सपोर्ट करें। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। ना चाहते हुए भी किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े काम समय पर पूरे होंगे।
इस महीने रिश्तेदारों से सुखद मुलाकात होगी। सरकारी नौकरी में आपका प्रभाव और अधिक होगा। शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश करना इस समय फायदेमंद साबित होगा। पर्यटन के क्षेत्र में शानदार रास्ते खुलेंगे। रोमांटिक जीवन अप्रत्याशित खुशी लेकर आएगा और आपको अपने जीवन के बारे में बेहतर महसूस कराएगा। कोई नया दोस्त आपके फायदे की सलाह दे सकता है।
नौकरी-बिजनेस में इस महीने आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। पार्टनर के साथ किसी बात पर नोंक-झोंक संभव है। सेहत का ध्यान रखें नहीं तो मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। जोखिम वाले कामों से बचकर रहें, यही आपके लिए अच्छा है। माता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। कोई जरूरी काम अटकने से मन खन्न रहेगा।
इस राशि के लोग के जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, लेकिन संतान को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। करियर के लिहाज से भी ये समय अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स को अपने भविष्य की चिंता सताएगी, जिसके कारण वे और ज्यादा मेहनत करेंगे। कुछ मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। अनजान लोगों से धोखा मिल सकता है। सेहत की दृष्टि से भी ये महीना काफी शानदार रहेगा।
इस महीने आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने संपर्कों से लाभ होने के योग भी बन रहे हैं। दोस्तों के साथ किसी मनोरजंक ट्रीप की प्लान बना सकते हैं। शुगर के मरीज नियमित रूप से अपना चेकअप करवाते रहें और दवाइयां भी समय-समय पर लेते रहें। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलने से खुशी होगी। पार्टनर के साथ आपकी आत्मीयता और ज्यादा हो सकती है।
इस महीने नौकरी में कोई बड़ी सफलता आपको मिल सकती है जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ी हलचल और परेशानी रहेगी। प्रतिभाशाली लोगों के साथ जुड़ने से आपको बहुत सारे फायदे इस महीने मिल सकते हैं। इस महीने आपकी रोमांस लाइफ भी काफी अच्छी रहेगी। स्टूडेंट्स के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। तीर्थ यात्रा के भी योग बन रहे हैं।
इस महीने बुजुर्गों की सेहत का खास ध्यान रखें, खासतौर पर महिला सदस्यों का। अनावशयक खर्च होने से बजट बिगड़ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर कलह की स्थिति बन सकती है। बिजनेस-नौकरी के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। इन्वेस्टमेंट के लिए समय ठीक है। युवा अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहेंगे। पहले किए गए अच्छे कामों का फायदा इस समय मिल सकता है।
नौकरी को लेकर इस महीने कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें, नहीं तो फायदे के मौके हाथ से निकल सकते हैं। इस समय पारिवारिक संबंधों में दूरियां कुछ ज्यादा हो सकती हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। अगर आप नया घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। थोड़ा समय धर्म-कर्म के कामों में भी बीतेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।