Budh Vakri 2025: बुध ग्रह समय-समय पर मार्गी और वक्री होता रहता है। वक्री का अर्थ है उल्टी चाल। यानी बुध जब वक्री होता है तो पीछे की ओर चलता है। नवंबर 2025 में बुध वक्री होकर 4 राशि वालों पर बुरा असर डालेगा।
Budh Vakri Rashifal 2025:बुध को ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। ये ग्रह बुद्धि और वाणी को प्रभावित करता है। बुध ग्रह लगभग 23 से 27 दिन में राशि बदलता है। समय-समय पर ये मार्गी और वक्री भी होता है। बुध जब वक्री होता है तो आगे की ओर नहीं बल्कि पीछे की ओर गति करने लगता है। 10 नवंबर 2025 को बुध ग्रह वृश्चिक राशि में वक्री हो जाएगा। बुध के वक्री होने से 4 राशि वालों पर इसका सबसे ज्यादा बुरा असर देखने को मिलेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानें कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
बुध के वक्री होने से इस राशि के लोगों के जीवन में परेशानी अचानक बढ़ सकती है। इन्हें पैसों के लेन-देन में सावधानी रखनी होगी। इनके द्वारा किसी का अपमान हो सकता है, जिसके कारण इनके सम्मान में भी कमी आ सकती है। इन्हें क्रोध पर नियंत्रण रखकर ही कोई फैसला लेना चाहिए। सेहत को लेकर भी सावधान रहने की जरूरत है। मानसिक तनाव बना रहेगा।
इस राशि के लोग बुध के वक्रत्व काल में कोई भी बड़ा निर्णय न लें नहीं तो बाद में इन्हें पछताना पड़ेगा। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद की स्थिति बनेगी। बच्चों के भविष्य की चिंता सताएगी। कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। घर-परिवार में किसी से विवाद संभव है। अचानक कोई बड़ा खर्च भी सामने आ सकता है जिससे कारण इनका बजट बिगड़ेगा।
45
सिंह वालों की बढ़ेगी मुसीबत
इस राशि के लोगों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। पैसों की तंगी महसूस होगी। मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी। पड़ोसियों से या दोस्तों से संबंध खराब हो सकते हैं। नौकरी में काम का बोझ बढ़ सकता है। होता हुआ धन लाभ रूकने से टेंशन बनी रहेगी। दूसरों के विवाद में इनका नाम आ सकता है। पैसों के मामले में ये किसी पर भी विश्वास न करें, यही इनके लिए अच्छा है।
55
कुंभ वाले रहें सावधान
इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। ये रिस्क वाला कोई भी काम न करें। वाहन सावधानी से चलाएं, इन्वेस्टमेंट करने से बचें। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान इन्हें किसी भी यात्रा पर जाने से बचना चाहिए। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट से नुकसान संभव है। पति-पत्नी में भी किसी बात को लेकर बहस होगी। सेहत का ध्यान रखें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।