Aaj Ka Panchang 23 नवंबर 2023: देवउठनी एकादशी आज, सर्वार्थ और अमृतसिद्धि योग में मनेगा ये पर्व

Published : Nov 23, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-23-Nov-2023

सार

Devuthani Ekadashi 2023 Ka Panchang: 23 नवंबर, गुरुवार को देवउठनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस दिन छत्र, मित्र, वज्र, सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 01:33 से 02:54 तक रहेगा। 

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी और देवप्रबोधिनी एकादशी कहते हैं। इस बार ये तिथि 23 नवंबर, गुरुवार को है। मान्यता के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान विष्णु 4 महीने की योगनिंद्रा के बाद जागते हैं और सृष्टि का संचालन करते हैं। इस दिन तुलसी विवाह की परंपरा भी है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

23 नवंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 23 November 2023)
23 नवंबर 2023, दिन गुरुवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इसे देवउठनी एकादशी कहते हैं। मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु नींद से जागेंगे। इस दिन तुलसी विवाह भी किया जाएगा। गुरुवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र शाम 05.16 तक रहेगा, इसके बाद रेवती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से छत्र और इसके बाद रेवती नक्षत्र होने से मित्र नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन वज्र, सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 01:33 से 02:54 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा और राहु मीन राशि में, सूर्य, मंगल और बुध वृश्चिक राशि में, शुक्र और केतु कन्या राशि में, शनि कुंभ राशि में और गुरु मेष राशि में रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

23 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- कार्तिक मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद और रेवती
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:49 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 23 2:51 PM
चन्द्रास्त - Nov 24 3:29 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:51 AM – 12:34 PM
अमृत काल - 12:44 PM – 02:15 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:13 AM – 06:01 AM

23 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:49 AM – 8:10 AM
कुलिक - 9:31 AM – 10:52 AM
दुर्मुहूर्त - 10:25 AM – 11:08 AM और 02:43 PM – 03:26 PM
वर्ज्यम् - 04:38 AM – 06:09 AM


ये भी पढ़ें-

साल 2024 में कब है होली, दिवाली, छठ सहित 15 बड़े त्योहार? नोट करें डेट


Devuthani Ekadashi 2023: देवउठनी एकादशी पर दुर्लभ संयोग, कौन-सा मंत्र बोलकर उठाएं भगवान विष्णु को? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

 

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज