
18 October 2025 Ka Rashifal: 18 अक्टूबर, मेष राशि वालों को अधूरे काम पूरे होंगे, धन लाभ भी होगा। वृष राशि वाले स्टूडेंट्स को शुभ फल मिलेंगे, इन्हें मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। मिथुन राशि वाले पैसों की तंगी से परेशान रहेंगे, किसी से विवाद हो सकता है। कर्क राशि वाले लापरवाही न बरतें और तली भूनी चीजें खाने से बचें। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
ये भी पढ़ें-
Diwali 2025: धनतेरस से भाई दूज तक, नोट करें हर दिन के शुभ मुहूर्त
आज का दिन इस राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा।अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। पहले किए गए अच्छे कामों का फल आज मिल सकता है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। धन लाभ के योग भी बनेंगे।
ये भी पढ़ें-
Dhanteras 2025: धनतेरस पर रावण के भाई की पूजा! 5 फैक्ट्स, जो जला देंगे दिमाग की बत्ती
स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। बिजनेस-नौकरी की स्थिति मध्यम फल देने वाली रहेगी। मित्रों और रिश्तेदारों के सहयोग से अटके काम पूरे हो सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।
इस राशि के लोग सेहत के कारण परेशान रहेंगे। पैसों की तंगी बनी रहेगी। नौकरी में किसी से विवाद हो सकता है। बिजनेस में सोच-समझकर फैसले लें। कार्यक्षेत्र में परेशानी और असुविधा भी हो सकती है। हाथ आया फायदे का मौका निकल सकता है।
इस राशि के परिवार की समस्याओं से ग्रसित रहेंगे। किसी भी काम में लापरवाही न बरतें, खासतौर पर सेहत को लेकर। अपनी बोलचाल, स्वभाव और चिड़चिड़ाहट पर काबू रखें, तभी सफलता मिलेगी। तली हुई चीजें खाने से बचें। संतान से दुख मिलेगा।
इस राशि के लोग महंगी चीजों की खरीदी करेंगे, जिनसे इनका बजट बिगड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाहट महसूस हो सकती है। संपत्ति की खरीद-फरोख्त आज भूलकर भी न करें नहीं तो कोई बड़ा नुकसान आपको हो सकता है।
इस राशि के लोगों का पैसों के कारण विवाद संभव है। आज आपको नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। मौजूदा नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। संतान से सुख मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी। नए प्रेम संबंध भी इन लोगों के बन सकते हैं।
इस राशि के लोग आज परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पति-पत्नी के बीच की गलतफहमी दूर होगी। आज आपको संतान से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक मामले भी सुलझेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद हो सकता है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
परिवार का कोई सदस्य बीमार हो सकता है। बिजनेस में कोई डील होते-होते रह जाएगी। नौकरी में अधिकारी टारगेट को लेकर परेशान करेंगे। किसी बात की ज्यादा ही चिंता कर सकते हैं, इससे आपके काम भी प्रभावित होगा। मन को नियंत्रण में रखें।
आज आपकी मुलाकात नए लोगों से होगी, जो भविष्य में आपके काम आएंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में अगर कोई परेशानी है तो वो भी दूर हो सकती है। नौकरी से जुड़ा कोई नया ऑफर भी आज आपको मिल सकता है।
इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बनेंगे। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। वर्क प्लेस पर किसी से हल्की नोंक-झोंक हो सकती है। लव लाइफ पहले से ठीक रहेगी। सेहत में भी सुधार होगा। खर्च अचानक बढ़ सकते हैं लेकिन आप मैनेज कर लेंगे।
इस राशि के लोग बिजनेस को आगे बढ़ाने की योजनाएं बनाएंगे। आप पैसा कमाने में कोई शॉर्टकट लेंगे तो उलझ भी सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें तो ही अच्छा है। किए गए काम का रिजल्ट न मिलने से थोड़े परेशान होंगे।
इस राशि के लोग जल्दबाजी में कोई काम न करें नहीं तो मामला बिगड़ सकता है। संतान के कारण किसी से विवाद संभव है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत है। व्यर्थ से विवादों से दूर रहने में ही भलाई है। सेहत का ध्यान रखें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।