
16 October 2025 Ka Rashifal: 16 अक्टूबर, गुरुवार को इस राशि के लोगों के प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं, संतान से कष्ट होगा। वृषभ राशि वाले को सफलता मिलेगी, ये नया काम शुरू कर सकते हैं। मिथुन राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी, ये मनोरजंक यात्रा पर जा सकते हैं। कर्क राशि वाले सेहत का ध्यान रखें, स्टूडेंट्स लक्ष्य पर फोकस करें। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
ये भी पढ़ें-
Diwali 2025: लक्ष्मी पूजा में कितने दीपक जलाएं, 20 या 21? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से
इस राशि के लोगों के प्रेम संबंध आज बिगड़ सकते हैं। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज रहेंगे। दूसरों के मामले में दखल देने से बचना होगा, नहीं तो किसी से विवाद हो सकता है। संतान पक्ष की कोई बात आपकी टेंशन बढ़ा सकती है।
ये भी पढ़ें-
Diwali Shopping Muhurat: दिवाली से पहले खरीदी के 6 शुभ मुहूर्त, जानें किस दिन क्या खरीदें?
इस राशि के लोगों का पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। संतान पक्ष की कोई उपलब्धि आपका मान बढ़ सकती है। बिजनेस की स्थिति सामान्य रहेगी। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।
इस राशि के स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता आज मिल सकती है। परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। अविवाहितों लोगों के के रिश्ते की बात पक्की हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
इस राशि के लोगों के बुजुर्गों की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। घर परिवार में भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को फोकस अपने काम पर रखना होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। सेहत के मामलों में लापरवाही भारी पड़ेगी।
इस राशि के लोगों को मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है। नया बिजनेस शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। आज आप पत्नी, बच्चों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। परिवार में आपके निर्णय को सराहा जाएगा।
इस राशि के लोग दोस्तों के साथ आज पार्टी एंजाय करेंगे। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में भी ऊंचाइयां छूने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के काम की तारीफ होगी।
इस राशि के लोगों की लव लाइफ में आज थोड़ी परेशानी आ सकती है। बुजुर्गों की सेहत का खास ध्यान रखें, खासकर डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों का। कार्यक्षेत्र में की गई लापरवाही आपके लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।
इस राशि के लोग भूमि, मकान, वाहन खरीदने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें, नहीं तो इनके साथ धोखा हो सकता है। प्रेम संबंधों में बहुत सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से सामान्य रहेगी।
इस राशि लोग परिवार से जुड़े मामलों में दूसरों को हस्तक्षेप न करने दें नहीं तो विवाद बड़ सकता है। नौकरी में आपको बॉस के गुस्से का शिकार भी होना पड़ सकता है। सेहत पर विशेष ध्यान रखें, अन्यथा मौसमी बीमारियों के शिकार आप हो सकते हैं।
इस राशि के लोग पैसों के मामले में सोच-समझकर निर्णय लें। संतान से सुख भी प्राप्त होगा। आज आपके नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान की उपलब्धि देखकर खुशी होगी। संपत्ति के विवादों का हल आज निकल सकता है।
इस राशि के लोगों को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। किसी मेहमान के आने से आपको खुशी होगी। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आय के नए स्रोत बन सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है।
इस राशि के लोग इन्वेस्टमेंट करने से पहले सोच-विचार जरूर करें ,नहीं तो नुकसान हो सकता है। पिता से किसी बात पर विवाद संभव है। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए समय ठीक नहीं है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।