
Dhanteras 2024 Rashifal In Hindi: दिवाली की शुरूआत धनतेरस से होती है। इस बार धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन त्रिपुष्कर सहित कईं शुभ योग बनेंगे, जिसके चलते ये दिन बहुत ही शुभ फल देने वाला बन गया है। कुछ राशि वालों को इस दिन किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा, जिससे इन्हें धन लाभ सहित कईं फायदे होंगे। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 5 राशियां…
इस राशि वालों को धनतेरस पर बन रहे शुभ योगों का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। इन्हें इस दिन धन लाभ के साथ-साथ और भी कईं फायदे होंगे, जिसके चलते इनकी समस्या दूर होगी। कोई बड़ी समस्या दूर होने से तनाव कम होगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में पहले से काफी सुधार आएगा।
इस राशि के लोगों को धनतेरस पर किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अटके हुए पैसे मिल सकते हैं। कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे, जिससे राहत की सासं लेंगे। बच्चों से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिलेगी, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। घर की शॉपिंग में बहुत मजा आएगा। मनचाहा भोजन मिलेगा।
इस राशि के लोग लकी यानी किस्मत वाले रहेंगे। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमे इन्हें सफलता मिलेगी। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे, जिससे अच्छा-खासा बोनस भी मिलेगा। लग्जीरियस चीजों की शॉपिंग करेंगे। सेहत में भी पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा।
इस राशि के लोगों को धनतेरस के मौके पर कोई गुड न्यूज मिलेगी। प्रॉपर्टी से फायदा होगा। नया वाहन भी ये लोग खरीद सकते हैं। परिवार में चल रही परेशानियां खत्म होंगी, जिससे इन्हें मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील भी हो सकती है। संतान से सुख मिलने के योग हैं।
इस राशि के लोगों को कोई बड़ी सफलता इस दिन मिल सकती है। स्टूडेंट्स और वर्किंग वूमन के लिए दिन शुभ रहेगा। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन शुभ है और कोई नया काम भी इस दिन शुरू कर सकते हैं। लव लाइफ के मसले सुलझ सकते हैं। ससुराल पक्ष से पैसों का फायदा होगा।
ये भी पढ़ें-
दिल्ली-मुंबई में कब है धनतेरस 2024 का शुभ मुहूर्त? नोट करें अपने शहर की टाइमिंग
कब है धनतेरस 2024, इस दिन क्यों करते हैं भगवान धन्वंतरि की पूजा?
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।