Shani Dhanu Rashifal 2024: धनु राशि वालों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, साल 2024 रहेगा बहुत खास

Shani Rashifal 2024: शनि की ढय्या और साढ़ेसाती के बारे में लगभग सभी ने सुना होगा। जब भी किसी पर शनि की ढय्या या साढ़ेसाती का प्रभाव होता है तो समझ लीजिए उसके बुरे दिन शुरू हो चुके हैं।

 

Manish Meharele | Published : Dec 9, 2023 10:23 AM IST / Updated: Dec 29 2023, 04:46 PM IST

Dhanu Rashi Par shani ki dasha 2024: ज्योतिषियों के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की जन्म कुण्डली में चंद्रमा जिस राशि में जिस डिग्री पर बैठा है उससे 45 डिग्री पहले जब गोचर का शनि आता है तो साढ़ेसाती शुरू होती है। ये पूरे साढ़े सात साल तक चलती है। साढ़े साती के 3 हिस्से होते हैं जो ढाई-ढाई साल के होते हैं। पहले ढाई साल में शनि मस्तक पर, दूसरे ढाई साल में छाती और पेट पर अंतिम ढाई साल में पैर पर प्रभाव डालता है। आगे जानिए साल 2024में शनि ग्रह धनु राशि पर कैसा असर डालेगा…

2024 में धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती और ढैया
साल 2024 में शनिदेव कुंभ राशि में रहेंगे, ऐसे में धनु राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैया में से किसी का कोई प्रभाव नहीं होगा। साल 2024 में ये राशि शनि की साढ़ेसाती और ढैया से मुक्त रहेगी।


शनि राशिफल 2024 धनु राशि (Shani Dhanu Rashifal 2024)
साल 2024 धनु राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस साल धनु राशि वालों को संपत्ति से फायदा होगा। ये लोग नई संपत्ति भी खरीद सकते हैं, जिससे इनकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर हो सकती है। वैवाहिक जीवन की खुशियां भी बढ़ सकती हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपका मान-सम्मान बढ़ा सकती है। संतान से सुख मिलेगा और ससुराल पक्ष से सहयोग। किसी धार्मिक यात्रा जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी। बिजनेस और नौकरी में भी फायदे के योग बन रहे हैं।

शनि के वक्री काल में रहें संभलकर
30 जून से 15 नवंबर के बीच शनि वक्री रहेगा यानी टेढ़ी चाल से चलेगा। इस दौरान धनु राशि वालों को संभलकर रहना होगा। कोई इनके साथ धोखा कर सकता है। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। बेवजह कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। कुछ कामों में छोटी-छोटी अड़चने आ सकती हैं। कुछ मामलों में किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा।

धनु राशि के लिए शनि के उपाय (Dhanu Rashi Ke Liye Shani Ke Upay)
1. शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए इस मंत्र का जाप करें-
ऊँ ह्रिं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।
छाया मार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।
2. हर शनिवार काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
3. प्रत्येक शनिवार को व्रत रखें और शनिदेव को तिल से बने पकवानों का भोग लगाएं।
4. अमावस्या पर तालाब में मछलियों के लिए आटे की गोलियां बनाकर डालें।
5. काले भैंसे को तेल में तले हुए काले चने खिलाएं।

 

ये भी पढ़ें-

Shani Mesh Rashifal 2024: शेयर मार्केट, प्रॉपर्टी या जॉब, साल 2024 में शनिदेव किस फील्ड में दिलाएंगे सक्सेस?


Shani Vrishabh Rashifal 2024: लापरवाही, परेशानी और नुकसान, साल 2024 में कैसा होगा आप पर शनि का असर?


Shani Mithun Rashifal 2024: क्या साल 2024 में मिथुन राशि वालों को होगा धन लाभ, शनिदेव कैसे चमकाएंगे किस्मत?

Shani Kark Rashifal 2024: पूरे साल रहेगा शनि की ढय्या का अशुभ असर, जानें कैसा रहेगा कर्क राशि वालों के लिए 2024?

Shani Singh Rashifal 2024: पैसा-अच्छी सेहत और सम्मान, शनिदेव और क्या-क्या देंगे सिंह राशि वालों को साल 2024 में?


Shani Kanya Rashifal 2024: साल 2024 में कन्या राशि वालों के लिए शनि का असर शुभ रहेगा या अशुभ? जानें राशिफल से


Shani Tula Rashifal 2024: फैमिली-जॉब और बिजनेस, साल 2024 में शनि कितनी गुड न्यूज देगा तुला राशि वालों को?


Shani Vrishchik Rashifal 2023: मेहनत से मिलेगी सफलता या किस्मत से, साल 2024 में वृश्चिक वालों पर कैसा रहेगा शनि का असर?


Shani Makar Rashifal 2024: शनि की उतरती साढ़ेसाती साल 2024 में मकर राशि वालों को क्या गुड न्यूज देगी?


Shani Kumbh Rashifal 2024: नौकरी-बिजनेस या लव लाइफ, साल 2024 में हर काम बिगाड़ सकती है शनि की साढ़ेसाती


Shani Meen Rashifal 2024: मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती पड़ेगी भारी, साल 2024 में होगा बड़ा उलट-फेर


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

 

Read more Articles on
Share this article
click me!