Shani Vrishchik Rashifal 2024: वृश्चिक राशि वालों को सफलत मेहनत से मिलेगी या किस्मत से? जानें शनिदेव राशिफल 2024 से

Shani Rashifal 2024: तेल पर शनिदेव का प्रभाव माना गया है, इसलिए शनिदेव की पूजा में तेल विशेष रूप से चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि शनिदेव को तेल चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं और भक्तों की हर इच्छा पूरी करते हैं।

 

Manish Meharele | Published : Dec 9, 2023 10:12 AM IST / Updated: Dec 29 2023, 04:43 PM IST

Vrishchik Rashi Par shani ki dasha 2024: कहते हैं कि शनिदेव की चाल बहुत धीमी है यानी वे बहुत धीरे-धीरे चलते हैं। इसके पीछे एक कथा भी जुड़ी है। उसके अनुसार, दधीचि मुनि के पुत्र पिप्पलाद ने अपने ब्रह्मदंड से शनिदेव पर प्रहार किया था। वो ब्रह्मदंड जाकर शनिदेव के पैर पर लगा, जिसके कारण उनकी गति धीमी हो गई। बाद में देवताओं के कहने पर पिप्पलाद मुनि ने शनिदेव को क्षमा कर दिया। आगे जानिए साल 2024 में शनि ग्रह वृश्चिक राशि पर कैसा असर डालेगा…


2024 में वृश्चिक राशि पर शनि की साढ़ेसाती और ढैया
साल 2024 में वृश्चिक राशि पर शनि की ढैया का प्रभाव पूरे साल रहेगा, जिसके कारण इन्हें अनेक परेशानियों का सामना भी इस वर्ष में करना पड़ेगा।


शनि राशिफल 2024 वृश्चिक राशि (Shani Vrishchik Rashifal 2024)
इस साल नौकरी में भरपूर मेहनत करने के बाद भी इन्हें कुछ नहीं मिलेगा। बिजनेस की स्थिति भी लगभग ऐसी ही रहेगी। इस साल कोई अप्रिय घटना जैसे एक्सीडेंट या परिवार में किसी की मृत्यु इनका मानसिक संतुलन बिगाड़ सकती है। संतान के कारण भी तनाव की स्थिति बनेगी। आर्थिक स्थिति में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है।

30 जून से 15 नवंबर तक रहें सावधान
ज्योतिषियों के अनुसार 30 जून से 15 नवंबर के बीच शनि वक्री स्थिति में रहेगा। इस दौरान बिजनेस और नौकरी की स्थिति बहुत खराब रहेगी। किसी न कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। दुश्मन आपके खिलाफ कोई षड़यंत्र रच सकते हैं। अगर आपने किसी का बुरा किया है तो उसका परिणाम इस दौरान आपको मिल सकता है। इस समय आपको क्रोध करने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि के लिए शनि के उपाय (Vrishchik Rashi Ke Liye Shani Ke Upay)
1. लोहे के बर्तन, तेल, अनाज, कंबल आदि का दान जरूरतमंदों को करें।
2. ज्योतिषी से सलाह लेकर शनि का रत्न नीलम धारण करें।
3. सरसों के तेल से शनिदेव की प्रतिमा का अभिषेक 11 बार करें।
4. शनिदेव को मीठी पूड़ी का भोग हर शनिवार को लगाएं।
5. अमावस्या पर एक मुट्ठी काले तिल नदी में प्रवाहित करें।


ये भी पढ़ें-

Shani Mesh Rashifal 2024: शेयर मार्केट, प्रॉपर्टी या जॉब, साल 2024 में शनिदेव किस फील्ड में दिलाएंगे सक्सेस?


Shani Vrishabh Rashifal 2024: लापरवाही, परेशानी और नुकसान, साल 2024 में कैसा होगा आप पर शनि का असर?


Shani Mithun Rashifal 2024: क्या साल 2024 में मिथुन राशि वालों को होगा धन लाभ, शनिदेव कैसे चमकाएंगे किस्मत?


Shani Kark Rashifal 2024: पूरे साल रहेगा शनि की ढय्या का अशुभ असर, जानें कैसा रहेगा कर्क राशि वालों के लिए 2024?


Shani Singh Rashifal 2024: पैसा-अच्छी सेहत और सम्मान, शनिदेव और क्या-क्या देंगे सिंह राशि वालों को साल 2024 में?


Shani Kanya Rashifal 2024: साल 2024 में कन्या राशि वालों के लिए शनि का असर शुभ रहेगा या अशुभ? जानें राशिफल से


Shani Tula Rashifal 2024: फैमिली-जॉब और बिजनेस, साल 2024 में शनि कितनी गुड न्यूज देगा तुला राशि वालों को?


Shani Dhanu Rashifal 2024: साल 2024 में धनु राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, जो चाहेंगे-वो मिलेगा!


Shani Makar Rashifal 2024: शनि की उतरती साढ़ेसाती साल 2024 में मकर राशि वालों को क्या गुड न्यूज देगी?


Shani Kumbh Rashifal 2024: नौकरी-बिजनेस या लव लाइफ, साल 2024 में हर काम बिगाड़ सकती है शनि की साढ़ेसाती


Shani Meen Rashifal 2024: मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती पड़ेगी भारी, साल 2024 में होगा बड़ा उलट-फेर


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Read more Articles on
Share this article
click me!