Shani Kanya Rashifal 2024: अच्छा या बुरा, कैसा होगा साल 2024 में कन्या राशि वालों पर शनि का प्रभाव? जानें राशिफल से

Shani Rashifal 2024: हिंदू धर्म में कर्म को प्रधान माना गया है। जब भी कोई व्यक्ति अच्छा या बुरा कर्म करता है, तो उसे उसी के अनुसार फल प्राप्त होता है। शनिदेव ही लोगों को उनके अच्छे-बुरे कर्मों का फल प्रदान करते हैं, इसलिए उन्हें न्यायाधीश कहते हैं।

 

Manish Meharele | Published : Dec 9, 2023 9:53 AM IST / Updated: Dec 28 2023, 04:35 PM IST

Kanya Rashi Par shani ki dasha 2024: धर्म ग्रंथों के अनुसार, शनिदेव सूर्य के पुत्र हैं, लेकिन शनि और सूर्य को एक-दूसरे का शत्रु माना गया है। मान्यता है कि शनिदेव अपने पिता सूर्य से भी अधिक शक्तिशाली होना चाहते थे, इसके लिए उन्होंने काशी में जाकर शिवजी को प्रसन्न करने के लिए कठोर तप किया। शनिदेव की तपस्या से प्रसन्न होकर शिवजी ने उन्हें न्यायाधीश का पद प्रदान किया। आगे जानिए साल 2024 में शनि ग्रह कन्या राशि पर कैसा असर डालेगा…

2024 में कन्या राशि पर शनि की साढ़ेसाती और ढैया
साल 2024 में शनिदेव कन्या राशि से छठे स्थान पर रहेंगे। यानी साल 2024 में कन्या राशि शनि की साढ़ेसाती और ढैया से मुक्त रहेगी। शनिदेव की कृपा इन्हें मिलती रहेगी। 

शनि राशिफल 2024 कन्या राशि (Shani Kanya Rashifal 2024)
साल 2024 में शनिदेव कन्या राशि से छठे स्थान पर रहेंगे। शनि की ये स्थिति मिला-जुला फल देने वाली रहेगी। साल की शुरूआत में आपकी मुलाकात ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो आपको बिजनेस में आगे बढ़ाने में सहायता करेगा। राजनीति से जुडे़ लोगों मनचाहा पद मिल सकता है। इस साल धन लाभ के योग तो बनेंगे लेकिन सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। संतान के कारण सम्मान में कमी आ सकती है। बिना वजह विवाद की स्थिति बनेगी। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं।

ये 4 महीने पड़ सकते हैं भारी
शनि के वक्रत्व काल में यानी 30 जून से 15 नवंबर के बीच यानी शनि के वक्रत्व काल में कन्या राशि वालों की परेशानी बढ़ सकती है। नौकरी बदलने की स्थिति बन सकती है। किसी करीबी मित्र से जुड़ी बुरी खबर आपको तोड़ सकती है। बिना वजह पुलिस थाने के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें।

कन्या राशि के लिए शनि के उपाय (Kanya Rashi Ke Liye Shani Ke Upay)
1. प्रत्येक शनिवार को शनि प्रतिमा पर सरसों का तेल चढ़ाएं और आरती करें।
2. प्रत्येक अमावस्या पर कुष्ठ रोगियों को भजिए-पुरी खिलाएं।
3. गरीब लोगों को जूते-चप्पल, कपड़े, कंबन आदि चीजों का दान करें।
4. शनिवार को उड़द की खिचड़ी का भोग शनिदेव को लगाएं।
5. घर में शनि यंत्र की स्थापना कर रोज इसकी पूजा करें।


ये भी पढ़ें-

Shani Mesh Rashifal 2024: शेयर मार्केट, प्रॉपर्टी या जॉब, साल 2024 में शनिदेव किस फील्ड में दिलाएंगे सक्सेस?


Shani Vrishabh Rashifal 2024: लापरवाही, परेशानी और नुकसान, साल 2024 में कैसा होगा आप पर शनि का असर?


Shani Mithun Rashifal 2024: क्या साल 2024 में मिथुन राशि वालों को होगा धन लाभ, शनिदेव कैसे चमकाएंगे किस्मत?


Shani Kark Rashifal 2024: पूरे साल रहेगा शनि की ढय्या का अशुभ असर, जानें कैसा रहेगा कर्क राशि वालों के लिए 2024?


Shani Singh Rashifal 2024: पैसा-अच्छी सेहत और सम्मान, शनिदेव और क्या-क्या देंगे सिंह राशि वालों को साल 2024 में?


Shani Tula Rashifal 2024: फैमिली-जॉब और बिजनेस, साल 2024 में शनि कितनी गुड न्यूज देगा तुला राशि वालों को?


Shani Vrishchik Rashifal 2023: मेहनत से मिलेगी सफलता या किस्मत से, साल 2024 में वृश्चिक वालों पर कैसा रहेगा शनि का असर?


Shani Dhanu Rashifal 2024: साल 2024 में धनु राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, जो चाहेंगे-वो मिलेगा!


Shani Makar Rashifal 2024: शनि की उतरती साढ़ेसाती साल 2024 में मकर राशि वालों को क्या गुड न्यूज देगी?


Shani Kumbh Rashifal 2024: नौकरी-बिजनेस या लव लाइफ, साल 2024 में हर काम बिगाड़ सकती है शनि की साढ़ेसाती


Shani Meen Rashifal 2024: मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती पड़ेगी भारी, साल 2024 में होगा बड़ा उलट-फेर


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Read more Articles on
Share this article
click me!