Shani Singh Rashifal 2024: सिंह राशि वालों को मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद, राशिफल से जानें क्या-क्या सफलता मिलेगी?

Published : Dec 09, 2023, 03:17 PM ISTUpdated : Dec 28, 2023, 04:30 PM IST
Singh-Shani-Rashifal-2024

सार

Shani Rashifal 2024: अनेक धर्म ग्रंथों में शनिदेव से जुड़ी कथाएं पढ़ने को मिलती हैं। इन कथाओं में शनिदेव के रंग-रूप के बारे में भी बताया गया है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए विशेष मंत्रों का जाप एक आसान तरीका है। 

Singh Rashi Par shani ki dasha 2024: शनिदेव शुरू से ही लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहें हैं। बहुत से लोग इनके डरते हैं क्योंकि ये मनुष्यों को उनके बुरे कर्मों का फल प्रदान करते हैं, जबकि अनेक लोग इनके प्रति आस्था और विश्वास रखते हैं जो हमेशा अच्छे कामों में लगे रहते हैँ। मत्स्य पुराण के अनुसार, शनिदेव के शरीर का रंग नीला है, उनका वाहन गिद्ध है। उनके एक हाथ सदैव धनुष बाण रहते हैं। दूसरा हाथ वर मुद्रा में है। आगे जानिए साल 2024 में शनि ग्रह सिंह राशि पर कैसा असर डालेगा…

2024 में सिंह राशि पर शनि की साढ़ेसाती और ढैया
साल 2024 में शनिदेव पूरे साल कुंभ राशि में रहेंगे, ऐसे में सिंह राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैया में से किसी का कोई प्रभाव नहीं होगा। यानी साल 2024 में सिंह राशि शनि की साढ़ेसाती और ढैया से मुक्त रहेगी।


शनि राशिफल 2024 सिंह राशि (Shani Singh Rashifal 2024)
साल 2024 में शनिदेव सिंह राशि से छठे भाव में रहेंगे। इस साल शनिदेव की कृपा से सिंह राशि वालों को कईं बड़ी सफलताएं मिल सकती हैं। घर-परिवार में कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। बिजनेस आगे बढ़ने के कईं मौके मिलेंगे, जिसे भुनाने में आप सफल रहेंगे। सेहत के दृष्टिकोण से आपके लिए ये साल फायदेमंद रहने वाला है। खर्च पर काफी हद तक नियंत्रण पाने में सफल रहेंगे, जिसके चलते बजट आपके पक्ष में बना रहेगा। कुल मिलाकर ये साल सिंह राशि वालों के लिए शुभ रहेगा।

ऐसा रहेगा शनि का वक्री काल
30 जून से 15 नवंबर के बीच कुंभ राशि में शनि वक्री रहेंगे, जिसके चलते सिंह राशि वालों को छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान इन्हें कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रहना होगा, वहीं पैसों के लेन-देन में भी ध्यान रखना होगा। इस दौरान किसी को भी पैसा उधार देने से बचें, नहीं तो ये पैसा लंबे समय के लिए उलझ सकता है।

सिंह राशि के लिए शनि के उपाय (Singh Rashi Ke Liye Shani Ke Upay)
1. हर शनिवार शनिदेव की पूजा करें और शनि चालीसा का पाठ करें।
2. किसी योग्य ब्राह्मण से शनि के मंत्रों का जाप अपने निमित्त करवाएं।
3. काली गाय को चारा खिलाएं।
4. कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं और जूते-चप्पल का दान करें।
5. मंदिर में अनाज का दान करें।


ये भी पढ़ें-

Shani Mesh Rashifal 2024: शेयर मार्केट, प्रॉपर्टी या जॉब, साल 2024 में शनिदेव किस फील्ड में दिलाएंगे सक्सेस?


Shani Vrishabh Rashifal 2024: लापरवाही, परेशानी और नुकसान, साल 2024 में कैसा होगा आप पर शनि का असर?


Shani Mithun Rashifal 2024: क्या साल 2024 में मिथुन राशि वालों को होगा धन लाभ, शनिदेव कैसे चमकाएंगे किस्मत?


Shani Kark Rashifal 2024: पूरे साल रहेगा शनि की ढय्या का अशुभ असर, जानें कैसा रहेगा कर्क राशि वालों के लिए 2024?


Shani Kanya Rashifal 2024: साल 2024 में कन्या राशि वालों के लिए शनि का असर शुभ रहेगा या अशुभ? जानें राशिफल से


Shani Tula Rashifal 2024: फैमिली-जॉब और बिजनेस, साल 2024 में शनि कितनी गुड न्यूज देगा तुला राशि वालों को?


Shani Vrishchik Rashifal 2023: मेहनत से मिलेगी सफलता या किस्मत से, साल 2024 में वृश्चिक वालों पर कैसा रहेगा शनि का असर?


Shani Dhanu Rashifal 2024: साल 2024 में धनु राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, जो चाहेंगे-वो मिलेगा!


Shani Makar Rashifal 2024: शनि की उतरती साढ़ेसाती साल 2024 में मकर राशि वालों को क्या गुड न्यूज देगी?


Shani Kumbh Rashifal 2024: नौकरी-बिजनेस या लव लाइफ, साल 2024 में हर काम बिगाड़ सकती है शनि की साढ़ेसाती


Shani Meen Rashifal 2024: मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती पड़ेगी भारी, साल 2024 में होगा बड़ा उलट-फेर


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Lucky Rashi 2026: 4 राशि वालों के लिए गेम चेंजर रहेगा साल 2026, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी!
Aaj Ka Rashifal 12 December 2025: चंद्रमा का राशि परिवर्तन किस राशि पर कैसा डालेगा असर?