Shani Mithun Rashifal 2024: नए साल में मिथुन राशि वालों पर रहेगी शनिदेव की कृपा, राशिफल से जानें कैसे चमकेगी किस्मत?

Published : Dec 09, 2023, 02:56 PM ISTUpdated : Dec 28, 2023, 04:21 PM IST
Mithun-Shani-Rashifal-2024

सार

Shani Rashifal 2024: धर्म ग्रंथों में शनिदेव को न्यायाधीश कहा गया है यानी वो देवता जो हर प्राणी के अच्छे-बुरे कर्मों का फल उसे प्रदान करते हैं। यही कारण है कि बुरे काम करने वाले लोग शनिदेव का नाम सुनते ही डरने लगते हैं। 

Mithun Rashi Par shani ki dasha 2024: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव के कईं नाम बताए गए हैं, इनमें से प्रमुख हैं- मन्दगामी, सूर्य-पुत्र, शनिश्चर और छायापुत्र आदि। शनि को मकर और कुंभ राशि का स्वामित्व प्राप्त है। शनि से संबंधित नक्षत्र हैं पुष्य, अनुराधा और उत्तराभाद्रपद। शनि से जुड़ी कईं मान्यताएं और परंपराएं भी हमारे समाज में प्रचलित हैं। शनि सूर्य, चन्द्र, मंगल का शत्रु एवं बुध, शुक्र को मित्र तथा गुरु को सम मानता है। आगे जानिए साल 2024 में शनि ग्रह मिथुन राशि पर कैसा असर डालेगा…

2024 में मिथुन राशि पर शनि की साढ़ेसाती -ढैया
साल 2024 में शनिदेव की साढ़ेसाती और ढैया का प्रभाव मिथुन राशि पर नहीं होगा। ऐसी स्थिति शनि के कुंभ राशि में होने से बनेगी। 

शनि राशिफल 2024 मिथुन राशि (Shani Mithun Rashifal 2024)
मिथुन राशि वालों के लिए साल 2024 पिछले साल की तुलना में काफी अच्छा रहेगा। नौकरी में कईं बड़ी सफलताएं देखने को मिलेगी। पहले से यदि किसी बीमारी से परेशान हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। पैसों की तंगी दूर होगी और बैंक बैलेंस में भी इजाफा होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। दुश्मन भी आपके व्यवहार से प्रभावित होकर दोस्त बन सकते हैं। संतान से जुड़ी खुशखबरी आपको सबसे ज्यादा खुशी देगी।

इस दौरान हो सकता है धोखा
30 जून से 15 नवंबर तक शनि वक्र स्थिति में रहेगा। शनि की ये स्थिति मिथुन राशि वालों के लिए ठीक नहीं रहेगी। इस दौरान इनके वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। किसी प्रियजन से जुड़ी बुरी खबर इन्हें परेशान करेगी। परिवार में किसी की सेहत खराब होने के कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। नौकरी में भी सहकर्मियों से विवाद की आशंका बनी रहेगी।

मिथुन राशि के लिए शनि के उपाय (Mithun Rashi Ke Liye Shani Ke Upay)
1. जरूरतमंदों की अपनी इच्छा के अनुसार मदद करें।
2. प्रत्येक शनिवार को शनिदेव की पूजा करें।
3. शनिवार को शनिदेव के मंत्रों का विधि-विधान से जाप करें।
4. कांसे के बर्तन में तेल लेकर उसमें चेहरा देखें और बाद में ये तेल बर्तन सहित किसी को दान कर दें।
5. कोई ऐसा काम न करें जिससे किसी का दिल दुखे।

 

ये भी पढ़ें-

Shani Mesh Rashifal 2024: शेयर मार्केट, प्रॉपर्टी या जॉब, साल 2024 में शनिदेव किस फील्ड में दिलाएंगे सक्सेस?


Shani Vrishabh Rashifal 2024: लापरवाही, परेशानी और नुकसान, साल 2024 में कैसा होगा आप पर शनि का असर?


Shani Kark Rashifal 2024: पूरे साल रहेगा शनि की ढय्या का अशुभ असर, जानें कैसा रहेगा कर्क राशि वालों के लिए 2024?


Shani Singh Rashifal 2024: पैसा-अच्छी सेहत और सम्मान, शनिदेव और क्या-क्या देंगे सिंह राशि वालों को साल 2024 में?


Shani Kanya Rashifal 2024: साल 2024 में कन्या राशि वालों के लिए शनि का असर शुभ रहेगा या अशुभ? जानें राशिफल से


Shani Tula Rashifal 2024: फैमिली-जॉब और बिजनेस, साल 2024 में शनि कितनी गुड न्यूज देगा तुला राशि वालों को?


Shani Vrishchik Rashifal 2023: मेहनत से मिलेगी सफलता या किस्मत से, साल 2024 में वृश्चिक वालों पर कैसा रहेगा शनि का असर?


Shani Dhanu Rashifal 2024: साल 2024 में धनु राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, जो चाहेंगे-वो मिलेगा!


Shani Makar Rashifal 2024: शनि की उतरती साढ़ेसाती साल 2024 में मकर राशि वालों को क्या गुड न्यूज देगी?


Shani Kumbh Rashifal 2024: नौकरी-बिजनेस या लव लाइफ, साल 2024 में हर काम बिगाड़ सकती है शनि की साढ़ेसाती

 

Shani Meen Rashifal 2024: मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती पड़ेगी भारी, साल 2024 में होगा बड़ा उलट-फेर


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Lucky Rashi 2026: 4 राशि वालों के लिए गेम चेंजर रहेगा साल 2026, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी!
Aaj Ka Rashifal 12 December 2025: चंद्रमा का राशि परिवर्तन किस राशि पर कैसा डालेगा असर?