Shani Vrishabh Rashifal 2024: कैसा होगा साल 2024 में वृषभ राशि पर शनि का असर? जानें राशिफल से

Shani Rashifal 2024: शनि ग्रह हर ढाई साल में राशि बदलता है, इस तरह ये ग्रह 30 साल में एक राशि चक्र पूरा करता है। इस दौरान शनि ग्रह वक्री और मार्गी भी होता है। वक्री का अर्थ है टेढ़ी चाल से चलना।

 

Manish Meharele | Published : Dec 9, 2023 9:19 AM IST / Updated: Dec 28 2023, 04:16 PM IST

Vrishabh Rashi Par shani ki dasha 2024: शनिदेव की पूजा भय से नहीं बल्कि भक्ति से करनी चाहिए, तभी हमें शुभ फल प्राप्त होते हैं। शनि हमारे शत्रु नहीं बल्कि मित्र हैं। शनि के शुभ फल पाने के लिए इस बात का ध्यान रखें कि कभी किसी का बुरा न करें और अपना काम ईमानदारी से करते रहें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मोक्ष देने वाला एक मात्र शनि ग्रह ही है। जो लोग गलत काम करते हैं, शनि उन्हें दण्ड देता है और अच्छे कर्म करने वालों की सहायता भी करता है। आगे जानिए साल 2024 में शनि ग्रह वृषभ राशि पर कैसा असर डालेगा…

2024 में वृषभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती और ढैया
साल 2024 में शनिदेव आपकी राशि से दसवें स्थान पर रहेंगे, ऐसे में वृषभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैया में से किसी का कोई प्रभाव नहीं होगा। साल 2024 में वृषभ राशि शनि की साढ़ेसाती और ढैया से मुक्त रहेगी।

शनि राशिफल 2024 वृषभ राशि (Shani Vrishabh Rashifal 2024)
साल 2024 में शनि की  स्थिति मिला-जुला फल देने वाली रहेगी। इस साल वृषभ राशि वालों की बड़ी योजनाएं सफल होंगी, वहीं नौकरी में भी अच्छा-खासा फायदा होने वाला है। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है। ससुराल पक्ष से भी संपत्ति आदि मिल सकती है। संतान की किसी बात को लेकर आप निराश हो सकते हैं।

Latest Videos

139 दिन शनि रहेगा वक्री
ज्योतिषियों के अनुसार, 30 जून से 15 नवंबर तक शनि वक्र स्थिति में रहेगा, यानी टेढ़ी चाल चलेगा। शनि की ये स्थिति 139 दिनों तक रहेगी। इस दौरान इन्हें संभलकर रहना होगा। वाहन सावधानी से चलाएं, किसी तरह का कोई इन्वेस्टमेंट भी न करें। रिस्की कामों से बचें, मशीनरी का उपयोग सावधानी पूर्वक करें। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी।

वृषभ राशि के लिए शनि के उपाय (vrishabh Rashi Ke Liye Shani Ke Upay)
1. प्रत्येक शनिवार को शनि मंत्रों का जाप करें।
2. काला कंबल, तिल, उड़द की दाल, जूते-चप्पल, आदि का दान गरीबों को करें।
3. काले घोड़े की नाल की अंगूठी मध्यमा अंगुली में धारण करें, लेकिन इसके पहले किसी योग्य ज्योतिषी की सलाह जरूर लें।
4. पक्षियों के लिए छत पर अनाज रखें।
5. हर शनिवार शनिदेव की पूजा करें।


ये भी पढ़ें-

Shani Mesh Rashifal 2024: शेयर मार्केट, प्रॉपर्टी या जॉब, साल 2024 में शनिदेव किस फील्ड में दिलाएंगे सक्सेस?


Shani Mithun Rashifal 2024: क्या साल 2024 में मिथुन राशि वालों को होगा धन लाभ, शनिदेव कैसे चमकाएंगे किस्मत?


Shani Kark Rashifal 2024: पूरे साल रहेगा शनि की ढय्या का अशुभ असर, जानें कैसा रहेगा कर्क राशि वालों के लिए 2024?


Shani Singh Rashifal 2024: पैसा-अच्छी सेहत और सम्मान, शनिदेव और क्या-क्या देंगे सिंह राशि वालों को साल 2024 में?


Shani Kanya Rashifal 2024: साल 2024 में कन्या राशि वालों के लिए शनि का असर शुभ रहेगा या अशुभ? जानें राशिफल से


Shani Tula Rashifal 2024: फैमिली-जॉब और बिजनेस, साल 2024 में शनि कितनी गुड न्यूज देगा तुला राशि वालों को?


Shani Vrishchik Rashifal 2023: मेहनत से मिलेगी सफलता या किस्मत से, साल 2024 में वृश्चिक वालों पर कैसा रहेगा शनि का असर?


Shani Dhanu Rashifal 2024: साल 2024 में धनु राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, जो चाहेंगे-वो मिलेगा!


Shani Makar Rashifal 2024: शनि की उतरती साढ़ेसाती साल 2024 में मकर राशि वालों को क्या गुड न्यूज देगी?


Shani Kumbh Rashifal 2024: नौकरी-बिजनेस या लव लाइफ, साल 2024 में हर काम बिगाड़ सकती है शनि की साढ़ेसाती


Shani Meen Rashifal 2024: मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती पड़ेगी भारी, साल 2024 में होगा बड़ा उलट-फेर



Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Dharmpal Singh Video Viral: 'पुलवामा क्या है' फंस गए योगी के मंत्री #Shorts
Vinesh Phogat Joins Congress: आते ही विनेश फोगाट ने दिखा दिए अपने तेवर, BJP का चिट्ठा खोला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया बीजेपी के बड़े खेल का खुलासा #Shorts #RahulGandhi
Vinesh Phogat ने छोड़ दी रेलवे की नौकरी, जानिए क्या है आगे का प्लान । Bajrang Punia
CM मोहन यादव ने लिया फैसला को साधु संतों का भी मिल गया साथ, अब है बड़ी तैयारी