Shani Mesh Rashifal 2024: क्या इस साल मेष राशि पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती या ढैया? जानें पूरे साल का हाल

Shani Rashifal 2024: शनि का नाम सुनते ही मन में भय उत्पन्न हो जाता है क्योंकि माना जाता है कि शनि की नजर जिस पर पड़ती है उसके बुरे दिन शुरू हो जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। शनि अशुभ ही नहीं शुभ फल भी प्रदान करता है।

 

Manish Meharele | Published : Dec 9, 2023 9:13 AM IST / Updated: Dec 28 2023, 04:14 PM IST

Mesh Rashi Par shani ki dasha 2024: धर्म ग्रंथों में शनिदेव से जुड़ीं कईं मान्यताएं और परंपराएं प्रचलित है। वहीं खगोल शास्त्र में भी शनि ग्रह के बारे में काफी कुछ बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि हमारे सौर मंडल का सबसे धीरे चलने वाला ग्रह है, यही कारण है कि इसे सूर्य का एक चक्कर लगाने में 30 साल का समय लगता है। इस दौरान शनि अलग-अलग राशियों में प्रवेश करता है। शनि का असर हर राशि पर किसी न किसी रूप में पड़ता है। आगे जानिए साल 2024 में शनि ग्रह मेष राशि पर कैसा असर डालेगा…

2024 में मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती और ढैया
साल 2024 में शनिदेव आपकी राशि से ग्यारहवें स्थान पर यानी कुंभ राशि में रहेंगे, ऐसे में मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैया में से किसी का कोई प्रभाव नहीं होगा। साल 2024 में मेष राशि शनि की साढ़ेसाती और ढैया से मुक्त रहेगी।

शनि राशिफल 2024 मेष राशि (Shani Mesh Rashifal 2024)
साल 2024 में शनि की स्थिति शुभ फल देने वाला रहेगी। इस राशि के लोगों के अटके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी और बिजनेस में गति आएगी और सफलताएं भी मिलेंगी। सेहत में भी सुधार आएगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का मौक मिलेगा। संतान की उन्नति देखकर खुशी होगी। शनि के दृष्टिकोण से ये साल आपके लिए ठीक रहेगा।

इस दौरान रखें सावधानी
साल 2024 के मध्य में शनि वक्री होगा यानी टेढ़ी चाल से चलेगा, इस दौरान थोड़ी सावधानी रखना जरूरी होगी। शनि 30 जून से 15 नवंबर तक वक्री रहेगा, यानी कुल 139 दिनों तक। इस दौरान दुश्मन आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है। लेन-देन करते समय अतिरिक्त ध्यान रखें। नौकरी में भी छोटी-मोटी समस्या हो सकती है।

मेष राशि के लिए शनि के उपाय (Mesh Rashi Ke Liye Shani Ke Upay)
1. शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हर शनिवार को शनिदेव का अभिषेक सरसों के तेल से करें।
2. संभव हो तो हर शनिवार को व्रत रखें और शनिदेव को नीले फूल चढ़ाएं।
3. शनिदेव के मंत्रों का जाप करें या फिर शनि चालीसा का पाठ नियमित रूप से करें।
4. कुष्ठ रोगियों को जूते-चप्पल व कंबल आदि का दान करें।
5. शनि का रत्न नीलम धारण करें, लेकिन इसके पहले किसी योग्य ज्योतिषी की सलाह लें।


ये भी पढ़ें-

Shani Vrishabh Rashifal 2024: लापरवाही, परेशानी और नुकसान, साल 2024 में कैसा होगा आप पर शनि का असर?


Shani Mithun Rashifal 2024: क्या साल 2024 में मिथुन राशि वालों को होगा धन लाभ, शनिदेव कैसे चमकाएंगे किस्मत?


Shani Kark Rashifal 2024: पूरे साल रहेगा शनि की ढय्या का अशुभ असर, जानें कैसा रहेगा कर्क राशि वालों के लिए 2024?


Shani Singh Rashifal 2024: पैसा-अच्छी सेहत और सम्मान, शनिदेव और क्या-क्या देंगे सिंह राशि वालों को साल 2024 में?


Shani Kanya Rashifal 2024: साल 2024 में कन्या राशि वालों के लिए शनि का असर शुभ रहेगा या अशुभ? जानें राशिफल से


Shani Tula Rashifal 2024: फैमिली-जॉब और बिजनेस, साल 2024 में शनि कितनी गुड न्यूज देगा तुला राशि वालों को?


Shani Vrishchik Rashifal 2023: मेहनत से मिलेगी सफलता या किस्मत से, साल 2024 में वृश्चिक वालों पर कैसा रहेगा शनि का असर?

 

Shani Dhanu Rashifal 2024: साल 2024 में धनु राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, जो चाहेंगे-वो मिलेगा!


Shani Makar Rashifal 2024: शनि की उतरती साढ़ेसाती साल 2024 में मकर राशि वालों को क्या गुड न्यूज देगी?


Shani Kumbh Rashifal 2024: नौकरी-बिजनेस या लव लाइफ, साल 2024 में हर काम बिगाड़ सकती है शनि की साढ़ेसाती


Shani Meen Rashifal 2024: मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती पड़ेगी भारी, साल 2024 में होगा बड़ा उलट-फेर



Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Read more Articles on
Share this article
click me!