Daily Rashifal 2023: 9 दिसंबर 2023 को किन 2 राशि वालों को होगा धन लाभ-किसे मिलेगा लव प्रपोजल? जानें डेली राशिफल से

Daily Rashifal 9 December 2023: 9 दिसंबर, शनिवार को काण, सिद्धि, शोभन, अतिगण्ड, सर्वार्थसिद्धि और द्विपुष्कर नाम के 6 योग इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:39 से 10:59 तक रहेगी। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें।

 

Manish Meharele | Published : Dec 8, 2023 8:32 AM IST / Updated: Dec 09 2023, 09:42 AM IST

Daily Rashifal 9 December 2023: 9 दिसंबर राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले पार्टनर से असंतुष्ट रहेंगे, इनकी सेहत में सुधार होगा। वृषभ राशि वाले बिजनेस में बड़े फैसले ले सकते हैं, लव लाइफ और सेहत की स्थिति ठीक रहेगी। मिथुन राशि वाले कमजोरी महसूस करेंगे, इन्हें कोई उपहार मिल सकता है। कर्क राशि वालों का बजट बिगड़ सकता है, नौकरी में परेशानी होगी। शेष राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

मेष राशिफल 9 दिसंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज आप अपने पार्टनर से किसी बात पर असंतुष्ट हो सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में आपका प्रदर्शन काफी बेहतर रहेगा। नौकरी में पदोन्नति और स्थानांतरण दोनों की संभावना बन रही है। सेहत में पहले से सुधार देखने को मिलेगा। खाने की आदतों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

वृषभ राशिफल 9 दिसंबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज आप बिना पढ़े किसी भी दस्तावेज पर साइन न करें। आज आपको बिजनेस के लिए बड़े फैसले लेने पड़ेंगे। भाई-बहनों के साथ संपत्ति संबंधी विवाद सुलझने की संभावना है। पार्टनर के साथ किसी बात बहस हो सकती है। लव लाइफ और सेहत की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

मिथुन राशिफल 9 दिसंबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आपकी सेहत खराब रहेगी, जिससे आप कमजोरी महसूस करेंगे। पार्टनर किसी बात पर आपसे नाराज़ हो सकता है। आज आप घर बैठे अपने काम करना पसंद करेंगे और अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाने में सफल रहेंगे। दोस्तों से मिलकर अच्छा लगेगा। कोई उपहार मिल सकता है।

कर्क राशिफल 9 दिसंबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि काम के सिलसिले में आज आप पूरे दिन बिजी रहेंगे। आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, जिससे बिजट बिगड़ने की आशंका है। नौकरी में चुनौतियों का सामना करेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए योग्य रिश्ता आ सकता है।

सिंह राशिफल 9 दिसंबर 2023 (Dainik Singh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी लव लाइफ बिगड़ सकती है, किसी बात पर पार्टनर से विवाद हो सकता है। बिजनसे और नौकरी के लिए दिन अच्छा है, दोनों में सफलता मिलेगी। संगीत और कला से क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहत में पहले से सुधार होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

कन्या राशिफल 9 दिसंबर 2023 (Dainik Kanya Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको पार्टनर की तरफ से ढेर सारे उपहार मिल सकते हैं। नौकरी में कोई बडी सफलता मिल सकती है, जिससे घर वालों को भी खुशी मिलेगी। बिजनेस से जुड़े हर टारगेट पूरे हो सकते हैं। आज प्रॉपर्टी में पैसा लगाने से बचें। थोड़ा समय सामाजिक कामों में भी बीतेगा।

तुला राशिफल 9 दिसंबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज आप बिजनेस के हर मोर्चे पर सफल रहेंगे। अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो आपका और आपके साथी का दिन बढ़िया रहेगा। यह दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छी खबर मिल सकती है। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल 9 दिसंबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज कोई मेहमान बिना बताए घर आ सकते हैं जिससे आपके पूर्व नियोजित कार्यक्रम बिगड़ सकते हैं। आज आप काफी व्यस्त और थके हुए रहेंगे। पार्टनर के साथ रोमांटिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको मनचाहा विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। आपकी क्षमता साथी को प्रभावित कर सकती है।

धनु राशिफल 9 दिसंबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज आप अनावश्यक चीजों पर ज्यादा खर्च कर सकते हैं, जिससे आपका परिवार दुखी हो सकता है। अपने कर्तव्य पूरे होने पर आप ख़ुशी से भर सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में नई संभावना मिल सकती है। लव लाइफ को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है।

मकर राशिफल 9 दिसंबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि कामकाज से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। पुराने पारिवारिक विवाद आज सुलझ सकते हैं। लाइफ पार्टनर किसी बात पर नाराज हो सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। संतान के कारण अपमान का सामना करना पड़ेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

कुंभ राशिफल 9 दिसंबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आज आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी। पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा का प्लान बना सकते हैं। वर्क प्लेस पर योजनाओं का उचित परिणाम मिलेगा। दोस्तों से मिलकर अच्छा लगेगा। सहकर्मियों के प्रति आपका व्यवहार परेशानी खड़ी कर सकता है।

मीन राशिफल 9 दिसंबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज पुराने मसले शांति से सुलझ सकते हैं। पार्टनर के साथ आप रोमांटिक डिनर पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपका परिवार आपके टारगेट पूरे करने में आपकी मदद करेगा। बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कोई आपके निजी जीवन में हस्तक्षेप कर सकता है।


ये भी पढ़ें-

Purnima 2024 Dates: साल 2024 में कब-कब रहेगी पूर्णिमा? यहां जानें


जनवरी से दिसंबर 2024 तक, जानें हर महीने वाहन खरीदी के कितने मुहूर्त?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!