
पंचांग बनाते समय बहुत सारी चीजों का ध्यान रखा जाता है ताकि इसमें किसी तरह की गलती न हो। पंचांग मुख्य रूप से 5 चीजों को मिलाकर बनाया जाता है, ये हैं- तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण। पंचांग ने सिर्फ शुभ मुहूर्त बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के बारे में भी बताया जाता है। हमारे देश में कईं तरह के पंचांग प्रचलित हैं, इनमें से विक्रम पंचांग सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
9 दिसंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 9 December 2023)
9 दिसंबर 2023, दिन शनिवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। शनिवार को चित्रा नक्षत्र सुबह 10.45 तक रहेगा, इसके बाद स्वाति नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से काण और इसके बाद स्वाति नक्षत्र होने से सिद्धि नाम के योग बनेंगे। इनके अलावा शोभन, अतिगण्ड, सर्वार्थसिद्धि और द्विपुष्कर नाम के 4 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:39 से 10:59 तक रहेगी।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा और शुक्र तुला राशि में, बुध धनु में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य और मंगल वृश्चिक राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।
9 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- अगहन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- शीत
नक्षत्र- चित्रा और स्वाति
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 7:00 AM
सूर्यास्त - 5:37 PM
चन्द्रोदय - Dec 09 3:15 AM
चन्द्रास्त - Dec 09 2:54 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:57 AM – 12:40 PM
अमृत काल - 02:37 AM – 04:18 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:24 AM – 06:12 AM
9 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:38 PM – 2:58 PM
कुलिक - 7:00 AM – 8:20 AM
दुर्मुहूर्त - 08:25 AM – 09:07 AM
वर्ज्यम् - 04:34 PM – 06:15 PM
ये भी पढ़ें-
Purnima 2024 Dates: साल 2024 में कब-कब रहेगी पूर्णिमा? यहां जानें
जनवरी से दिसंबर 2024 तक, जानें हर महीने वाहन खरीदी के कितने मुहूर्त?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।