
Kark Rashi Par shani ki dasha 2024: धर्म ग्रंथों के अनुसार, शनिदेव का जन्म सूर्य की पत्नी संध्या की छाया से हुआ था। यमराज, यमुना, भद्रा और अश्विनी कुमार ये सभी शनिदेव के भाई-बहन हैं। शनिदेव ने भगवान शिव को प्रसन्न कर कई तरह के वरदान प्राप्त किए। शिवजी ने ही उन्हें नवग्रहों में स्थान दिया और प्राणियों को शुभ-अशुभ फल देने के लिए नियुक्त किया। यही कारण है कि शनिदेव को न्यायाधीश भी कहा जाता है। आगे जानिए साल 2024 में शनि ग्रह कर्क राशि पर कैसा असर डालेगा…
शनि राशिफल 2024 कर्क राशि (Shani Kark Rashifal 2024)
साल 2024 में कर्क राशि पर शनि की ढय्या का प्रभाव रहेगा। ये स्थिति शुभ नहीं है। इसका सीधा असर जीवन के हर क्षेत्र पर निगेटिव रूप में देखने को मिलेगा। शनि का ढय्या के प्रभाव से कर्क राशि वालों को कईं बार धन हानि का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस में किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें, नहीं तो धोखा हो सकता है। समाज में अपमान का सामना करना पड़ेगा। पत्नी और संतान की बिगड़ती सेहत मानसिक तनाव का कारण बन सकती है। नौकरी की स्थिति भी डांवाडोल रहेगी। मेहनत ज्यादा करेंगे लेकिन उसका परिणाम कम ही मिलेगा।
बहुत अशुभ रहेगा शनि का वक्रत्व काल
30 जून से 15 नवंबर तक शनि वक्री अवस्था में रहेगा। ये समय कर्क राशि वालों के लिए और भी अधिक कष्टदाई रहेगा। कईं बार मृत्युसम कष्ट का अनुभव हो सकता है। संपत्ति से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। पैसा हाथ में आएगा, लेकिन उसका उपयोग नहीं कर पाएंगे। संपत्ति से जुड़े मामले अटक सकते हैं। इस दौरान वाहन का उपयोग भी सावधानी पूर्वक करें।
कर्क राशि के लिए शनि के उपाय (Kark Rashi Ke Liye Shani Ke Upay)
1. शनिदेव की पूजा नियमित रूप से करें।
2. प्रत्येक शनिवार को शनि चालीसा का पाठ भी करें।
3. 11 दीपकों में सरसों का तेल लेकर उससे शनिदेव की आरती करें।
4. शनिदेव को उड़द दाल की खिचड़ी का भोग लगाएं।
5. जरूरतमंदों को काले कंबलों का दान करें।
ये भी पढ़ें-
Shani Mesh Rashifal 2024: शेयर मार्केट, प्रॉपर्टी या जॉब, साल 2024 में शनिदेव किस फील्ड में दिलाएंगे सक्सेस?
Shani Vrishabh Rashifal 2024: लापरवाही, परेशानी और नुकसान, साल 2024 में कैसा होगा आप पर शनि का असर?
Shani Makar Rashifal 2024: शनि की उतरती साढ़ेसाती साल 2024 में मकर राशि वालों को क्या गुड न्यूज देगी?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।