
वैदिक ज्योतिष का प्रमुख ग्रह सूर्य वर्तमान में कन्या राशि में गोचर कर रहा है। 16 सितंबर को सूर्य ने कन्या राशि में प्रवेश किया था, जहाँ पहले से ही केतु ग्रह विराजमान थे। इस राशि में सूर्य और केतु की युति से अशुभ ग्रहण योग बना, जिसे अधिकांश राशियों के लिए अशुभ माना जाता है। 17 अक्टूबर को, ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य अपनी राशि बदलेंगे। गुरुवार, 17 अक्टूबर, 2024 को सूर्य कन्या राशि से निकलकर सुबह 7:52 बजे तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला राशि में प्रवेश करते ही सूर्य और केतु की युति टूट जाएगी और 'ग्रहण योग' का समापन हो जाएगा। इस अशुभ योग के खत्म होने का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियों का भाग्य चमक सकता है।
मेष राशि के जातकों में धैर्य और शांति बढ़ेगी। तनाव कम होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में उन्नति देखने को मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों को तबादला या प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार विस्तार और यात्रा लाभदायक रहेगी। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
सिंह राशि के जातक अधिक आत्मविश्वासी और दृढ़ निश्चयी बनेंगे। मानसिक शांति बढ़ेगी। प्राइवेट नौकरी करने वालों की आय में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थिरता आ सकती है। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों की रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्राएँ सफल रहेंगी। सरकारी नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में वृद्धि होगी और यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और विवाह के योग बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मीन राशि के जातकों में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। लॉटरी या अन्य स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। विदेशी व्यापार से लाभ हो सकता है। आपकी प्रतिभा को पहचान और सम्मान मिलेगा। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।