Aaj Ka Panchang 20 नवंबर 2023: गोपाष्टमी आज, चंद्रमा करेगा कुंभ राशि में प्रवेश, जानें राहुकाल का समय

Published : Nov 20, 2023, 05:00 AM IST
20 november 2023 Panchang

सार

20 नवंबर, सोमवार को गोपाष्टमी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र सुबह 09.26 तक रहेगा, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। इसके अलावा इस दिन शुभ और अमृत नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। 

धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि जब भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर ग्रामवासियों की रक्षा की थी तो वे लगातार 7 दिनों तक इसी स्थिति में रहे। जिस दिन श्रीकृष्ण ने गोवर्धन को भूमि पर रखा उस दिन गोप-गोपियों ने उत्सव मनाया। तभी से गोपाष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस बार ये पर्व 20 नवंबर, सोमवार को है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

20 नवंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 20 November 2023)
20 नवंबर 2023, दिन सोमवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र सुबह 09.26 तक रहेगा, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। इसके अलावा इस दिन शुभ और अमृत नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:08 से 09:29 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, मंगल और बुध वृश्चिक राशि में, शुक्र और केतु कन्या राशि में, शनि कुंभ राशि में, गुरु मेष राशि में और राहु मीन राशि में रहेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

20 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- कार्तिक मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- धनिष्ठा और शतभिषा
करण- विष्टी और बव
सूर्योदय - 6:47 AM
सूर्यास्त - 5:37 PM
चन्द्रोदय - Nov 20 1:00 PM
चन्द्रास्त - Nov 21 12:27 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:50 AM – 12:34 PM
अमृत काल - 11:38 AM – 01:08 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:11 AM – 05:59 AM

20 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:51 AM – 12:12 PM
कुलिक - 1:33 PM – 2:54 PM
दुर्मुहूर्त - 12:34 PM – 01:17 PM और 02:43 PM– 03:27 PM
वर्ज्यम् - 04:12 AM – 05:43 AM


ये भी पढ़ें-

17 नवंबर को सूर्य ने बदली राशि, जानें आपकी लाइफ में क्या चेंज आएगा?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज