Horoscope

17 नवंबर को सूर्य ने बदली राशि, जानें आपकी लाइफ में क्या चेंज आएगा?

Image credits: freepik

सूर्य ने बदली राशि

17 नवंबर, शुक्रवार से सूर्य राशि बदलकर तुला से वृश्चिक में आ चुका है। इसका असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। आगे जानिए सूर्य के राशि परिवर्तन का 12 राशियों पर असर…

Image credits: freepik

मेष राशि

सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। धन लाभ की स्थिति कमजोर रहेगी। दूसरों की बातों में न आएं नहीं तो मुसीबत में पड़ सकते हैं। ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है। सोच-समझकर फैसला लें।

Image credits: freepik

वृष राशि

लाइफ पार्टनर का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इस समय कोई भी नया काम शुरू न करें। घर से निकलते समय कुछ मीठा खाएं। संतान के कारण परेशानी का अनुभव होगा। समय अनुकूल है।

Image credits: freepik

मिथुन राशि

अच्छे लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में फायदा पहुंचाएगी। शत्रु आपके खिलाफ षड़यंत्र रच सकते हैं। बिजनेस में नए फैसले लेने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी।

Image credits: freepik

कर्क राशि

संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। बिजनेस-नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। गलत संगति परेशानी का कारण बन सकती है।

Image credits: freepik

सिंह राशि

इस राशि के लोगों को भूमि और वाहन से सुख मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील होने से फायदा होगा। संतान की उन्नति देखकर खुशी होगी। नया काम शुरू न करें। नौकरी के टारगेट पूरे होंगे।

Image credits: freepik

कन्या राशि

इस समय भाई-बहनों का साथ मिलने से परेशानी दूर होगी। कोई सरप्राइज गिफ्ट भी पार्टनर द्वारा मिलेगा। संतान की सेहत खराब हो सकती है। अचानक पैसा खर्च होने से बजट बिगड़ सकता है।

Image credits: freepik

तुला राशि

धन लाभ के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। समय को देखते हुए ही कोई फैसला लें। अनचाहे कामों से बचें। सेहत ठीक रहेगी।

Image credits: freepik

वृश्चिक राशि

सेहत को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। धन के मामलों में भी सावधान रहने की जरूरत है। किसी वजह से आपका मान-सम्मान कम हो सकता है। किसी से पैसा उधार लेना पड़ेगा।

Image credits: freepik

धनु राशि

पति-पत्नी में किसी बात पर बड़ा विवाद हो सकता है। धन लाभ होते-होते रह जाएग। बिजनेस नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी। दूसरों की बातों में न आएं, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा।

Image credits: freepik

मकर राशि

आपकी इच्छा अनुसार इनकम नहीं बढ़ पाएगी। इच्छाओं की पूर्ति के लिए अतिरिक्त मेहनत करना पड़ेगी। धार्मिक कामों में समय बीतेगा। किसी यात्रा पर जाने का भी योग बन रहा है।

Image credits: freepik

कुंभ राशि

करियर से जुड़े मामलों को हल्के में न लें। नौकरी में प्रमोशन संभव है। पिता का सहयोग मिलने से आपको और खुशी होगी। सरप्राइज गिफ्ट आपको चौंका सकता है। समय आपके अनुकूल बना रहेगा।

Image credits: freepik

मीन राशि

इस राशि के लोगों को किस्मत का सात मिलेगा, जिससे इनके अटके काम पूरे होंगे, धन लाभ भी होगा। नौकरी-बिजनेस में भी सफलता मिलेगी। नया वाहन या घर इस समय खरीद सकते हैं।

Image credits: freepik