Horoscope

चंद्र ग्रहण 2023 से कौन रहे सावधान-किसे होगा धन लाभ? जानें राशिफल से

Image credits: adobe stock

जानें चंद्र ग्रहण 2023 का राशिफल

28 अक्टूबर, शनिवार को होने वाला चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इसका असर भी सभी राशियों पर होगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी से जानें चंद्र ग्रहण का संपूर्ण राशिफल…

Image credits: adobe stock

मेष राशि

इस राशि के लोगों को सावधान रहना होगा। इन्हें पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में परेशानी हो सकती है। सेहत खराब हो सकती है। पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें।

Image credits: freepik

वृषभ राशि

इस राशि वालों के खर्च बढ़ सकते हैं। इनका बजट बिगड़ सकता है। मन अशांत रहेगा। मानसिक तनाव की स्थिति भी बन सकती है। दूसरों पर भरोसा न करें, नहीं तो धोखा हो सकता है।

Image credits: freepik

मिथुन राशि

इस राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। धन लाभ हो सकता है। करियर-बिजनेस में प्रगति होगी। वर्कप्लेस पर सम्मान मिलेगा। प्रमोशन भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

Image credits: freepik

कर्क राशि

इस राशि वालों की सेहत खराब हो सकती है। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। नौकरी में भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस समय कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें।

Image credits: freepik

सिंह राशि

इस राशि वालों को कोई बड़ा फायदा हो सकता है। जॉब में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में अच्छा-खासा मुनाफा संभव है। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी।

Image credits: freepik

कन्या राशि

इनके अटके हुए पैसा मिल सकते हैं। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं। लव लाइफ में समस्या बढ़ सकती है। संतान से सुख मिलेगा।

Image credits: freepik

तुला राशि

धन लाभ हो सकता है। रूके हुए कामों में गति आएगी। बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। बैंक बैलेंस में इजाफा होगा और सम्मान भी मिलेगा।

Image credits: freepik

वृश्चिक राशि

इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। अधिकारी इनसे खुश रहेंगे। दुश्मन चाहकर भी कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। सेहत के मामले में सावधान रहें। विवादों से दूर रहें।

Image credits: freepik

धनु राशि

इस राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। संतान सुख मिलेगा। नौकरी और बिजनेस की स्थिति भी ठीक रहेगी। जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं। लव लाइफ ठीक रहेगी।

Image credits: freepik

मकर राशि

इनकी परेशानियां कम हो सकती हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान से कारण परेशानी हो सकती है। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा पर जाना होगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

Image credits: freepik

कुंभ राशि

रिश्तों की कड़वाहट कम होगी। इन्वेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाना होगा। कोई बेड न्यूज भी मिल सकती है।

Image credits: freepik

मीन राशि

प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है। पैसों के मामले उलझ सकते हैं। इस समय इन्वेस्टमेंट से बचें। पुरानी बीमारियां फिर से ऊभर सकती है। व्यर्थ के विवादों से बचें। संतान के कारण दुख होगा।

Image credits: freepik