Guru Chandal Yog 2023: बनने वाला है गुरु-चांडाल नाम का अशुभ योग, 3 राशि वालों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़

Guru Chandal Yog 2023: ज्योतिष शास्त्र में कई अशुभ योगों के बारे में बताया गया है, गुरु चांडाल योग भी इनमें से एक है। ये योग तब बनता है जब गुरु और राहु एक ही राशि में होते हैं। अप्रैल 2023 में गुरु के राशि बदलते ही ये अशुभ योग बनेगा।

 

Manish Meharele | Published : Feb 10, 2023 5:12 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब दो ग्रह एक ही राशि में होते हैं या इनका दृष्टि संबंध बनता है तो कई शुभ-अशुभ योग बनते हैं। इन योगों का असर सभी लोगों के जीवन पर किसी न किसी रूप में जरूर होता है। ऐसा ही एक अशुभ योग है गुरु चांडाल (Guru Chandal Yog 2023) । नाम से ही पता चलता है कि इस योग का कितना बुरा असर हमारी लाइफ पर हो सकता है। ये अशुभ योग तब बनता है जब गुरु और राहु एक ही राशि में होते हैं। अप्रैल 2023 में ग्रहों की ऐसी ही स्थिति बनने वाली है। आगे जानिए कब से कब तक रहेगा गुरु चांडाल योग…

कब से कब तक रहेगा गुरु चांडाल योग?
पंचांग के अनुसार, वर्तमान में गुरु ग्रह मीन राशि में स्थित है, जो इनकी स्वयं की राशि है। यानी ये कहा जा सकता है कि गुरु इस समय अपने ही घर में स्थित है। 22 अप्रैल को गुरु मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही राहु स्थित है। गुरु के मेष राशि में प्रवेश करते ही राहु के साथ इसकी युति बन जाएगी और गुरु चांडाल नाम का अशुभ योग बन जाएगा। 30 अक्टूबर 2023 को जब राहु राशि बदलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, तब ये अशुभ योग समाप्त होगा।

इन 3 राशि वालों को रहना होगा संभलकर
गुरु चांडाल योग का अशुभ असर सभी 12 राशि के लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। किसी के लिए ये सामान्य फल देने वाला रहेगा तो किसी के लिए अशुभ फल देने वाला रहेगा। 3 राशि वालों को इस दौरान बहुत ही संभलकर रहना होगा, नहीं तो इनके साथ कुछ बुरा भी हो सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 3 राशियां…

मेष राशि
इसी राशि में गुरु चांडाल योग का निर्माण होगा। इसलिए इस राशि वालों पर इस अशुभ योग का सबसे अशुभ असर देखने को मिलेगा। इस दौरान इन्हें कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके चलते धन भी अधिक खर्च होगा और दौड़भाग भी काफी करनी पड़ेगी। कानूनी मामलों को बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। धन हानि के योग भी बनेंगे। दुश्मन मान-सम्मान में हानि पहुंचा सकते हैं।

मिथुन राशि
इस राशि के लोगों को बिजनेस से जुड़े मामलों में हर फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। लुभावनी बातों में आकर कोई डील न करें, नहीं तो बाद में नुकसान हो सकता है। किस्मत आपका साथ नहीं देगी। पारिवारिक विवाद खुलकर सामने आ सकते हैं। रक्त से संबंधित बीमारी हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में असफलता का मुंह देखना पड़ सकता है। कोई अशुभ समाचार भी इस दौरान मिलेगा।

धनु राशि
इस राशि के लोगों को भी गुरु चांडाल योग के अशुभ प्रभाव से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। घटना-दुर्घटना के योग इस समय बन सकते हैं। अचानक कोई बड़ा खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकता है। संचित धन में भी कमी आ सकती है। नौकरी में अधिकारी आपसे किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। करियर से जुड़े मामलों में सोच-समझकर ही फैसला लें तो बेहतर रहेगा।


ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2023 Puja Vidhi: महाशिवरात्रि पर सर्वार्थसिद्धि योग में करें पूजा, जानें विधि, शुभ मुहूर्त और मंत्र


Mahashivratri 2023 Date: महाशिवरात्रि को लेकर न हों बिल्कुल भी कन्फ्यूज, जानें किस दिन मनाया जाएगा ये पर्व?


Lal Kitab Ke Upay: अशुभ ग्रह भी देनें लगेंगे शुभ फल, अगर करेंगे लाल किताब के ये 9 आसान उपाय

 

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

Share this article
click me!