
उज्जैन. पंचांग बनाते समय तिथि का खास तौर पर ध्यान रखा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चन्द्र रेखांक को सूर्य रेखांक से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। तिथि कुल 16 होती है प्रतिपदा से चतुर्दशी तक 14 और पूर्णिमा व अमावस्या। हर तिथि के अलग-अलग देवता और स्वामी होते हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
10 फरवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 10 February 2023)
10 फरवरी 2023, दिन शुक्रवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी। शुक्रवार को हस्त नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। शुक्रवार को हस्त नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग इस दिन बनेगा। इसके अलावा धृति और शूल नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:17 से दोपहर 12:41 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा कन्या राशि में, बुध और सूर्य मकर राशि में, गुरु मीन राशि में, मंगल वृष राशि में और केतु तुला राशि में, राहु मेष राशि में, शुक्र और शनि कुंभ राशि (अस्त) में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
10 फरवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- हस्त
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 7:06 AM
सूर्यास्त - 6:15 PM
चन्द्रोदय - Feb 10 10:16 PM
चन्द्रास्त - Feb 11 10:15 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:18 PM – 01:03
10 फरवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:28 PM – 4:52 PM
कुलिक - 8:30 AM – 9:53 AM
दुर्मुहूर्त - 09:20 AM – 10:04 AM और 01:03 PM – 01:47 PM
वर्ज्यम् - 08:45 AM – 10:26 AM
Falgun 2023: 7 मार्च तक रहेगा फाल्गुन मास, सुख-समृद्धि पाने के लिए इस महीने में करें ये 5 आसान उपाय
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।