Published : Apr 29, 2024, 11:26 AM ISTUpdated : Apr 29, 2024, 11:27 AM IST
Guru Gochar 2024: नवग्रहों में से एके गुरु ग्रह मई 2024 के पहले ही दिन राशि बदलेगा। इस दिन गुरु मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। गुरु का वृषभ राशि में प्रवेश पूरे 12 साल बाद होगा।
Guru Rashifal 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। गुरु ग्रह साल में एक बार ही राशि परिवर्तन करता है। इस तरह गुरु ग्रह 12 साल में एक राशि चक्र पूरा करता है। वर्तमान में गुरु ग्रह मेष राशि में है। ये ग्रह 1 मई को मेष से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेगा। इसके पहले गुरु साल 2012 में वृषभ राशि में था यानी पूरे 12 साल बाद गुरु पुन: वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। गुरु के राशि बदलने से 4 राशि वालों का गोल्डन टाइम शुरू होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
25
वृषभ वालों की चमकेगी किस्मत
इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। गुरु के वृषभ राशि में आने से इन लोगों का धन लाभ तो होगा ही, साथ ही अन्य कईं फायदे भी होंगे। नौकरी में प्रमोशन की स्थिति बनेगी और बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा भी इस समय हो सकता है। धर्म-कर्म के कामों में मन लगेगा। मन की शांति के लिए दान-धर्म भी करेंगे।
35
सिंह वालों को होगा बड़ा फायदा
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि के लोगों को कोई बड़ा फायदा इस समय हो सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी और संतान को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। परिवार में कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। अगर पैसा कहीं अटका हुआ है तो वह समय पर मिल सकता है। ससुराल पक्ष से फायदा होगा। कोई गुड न्यूज भी इस समय मिल सकती है।
45
धनु वाले करेंगे धर्म-कर्म
इस राशि का स्वामी स्वयं गुरु ग्रह ही है। इस राशि के लोगों का मन धर्म-कर्म की ओर प्रेरित होगा। लव लाइफ से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। प्रेम संबंधों पर घर वालों की मुहर लग सकती है। यदि किसी से कोई विवाद चल रहा है तो वह भी दूर हो सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से परिवार में खुशहाली आएगी। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।
55
मीन वालों के तय हो सकते हैं विवाह संबंध
इस राशि के स्वामी भी स्वयं गुरु ग्रह है। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। इन लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में भी सुधार होगा। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी टेंशन दूर होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत से जुड़ी परेशानियां अपने आप ही दूर हो सकती है।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।