Mangal Gochar 2024: हनुमान जयंती पर मंगल का राशि परिवर्तन 4 राशि वालों की बदलेगा किस्मत, जानें किसे-क्या मिलेगा?

Published : Apr 21, 2024, 12:20 PM IST

Mangal Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे सौर मंडल में 9 ग्रह हैं। ये सभी एक निश्चित समय पर राशि बदलते हैं। मंगल भी इन नवग्रहों में से एक है। अप्रैल 2024 में मंगल ग्रह राशि बदलने वाला है। 

PREV
15
मंगल ग्रह कब बदलेगा राशि?

Mangal Rashifal April 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह आमतौर पर 45 दिन में राशि बदलता है। वर्तमान में ये ग्रह कुंभ राशि में स्थित है। 23 अप्रैल, मंगलवार को हनुमान जयंती के दिन मंगल ग्रह राशि बदलकर मीन में आ जाएगा। इस राशि का स्वामी देवगुरु बृहस्पति है। गुरु की राशि में मंगल का आना 4 राशि वालों को बहुत ही शुभ रहेगा। ऐसा होने से इनकी किस्मत चमक सकती है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

25
मिथुन वाले चुकाएंगे कर्ज

इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। मंगल के राशि बदलने से इस राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। पुराना कर्ज चुकता होगा। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। जमीन-जायदाद में इन्वेस्टमेंट करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। अटके हुए मामलों में गति आएगी। सेहत भी ठीक रहेगी।

35
सिंह वालों को मिलेगी गुड न्यूज

इस राशि के लोगों को नौकरी से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। संतान की उपलब्धि पर खुशी होगी। मनचाहा भोजन मिलेगा। शादी समारोह में मान-सम्मान मिलेगा। पैसों की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। जमा धन में बढोत्तरी होगी। सेहत से जुड़ी समस्याएं हैं तो उसमें भी आराम मिलेगा।

45
धनु वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को धन लाभ की स्थिति बन सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा। अटका हुआ पैसा इस समय वापस मिल सकता है। ससुराल पक्ष से भी कोई मंहगा उपहार मिलेगा। लव लाइफ की स्थिति काफी बेहतर रहेगी। माता-पिता और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

55
कुंभ वालों का बढ़ेगा गुडलक

मंगल के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों का गुडलक बढ़ सकता है। आपके निर्णय सही साबित होंगे। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में सुधार होगा। अधिकारी आपके काम से खुश होंगे, जिससे प्रमोशन और इंक्रीमेंट भी अच्छा होगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको राहत प्रदान करेगी।


ये भी पढ़ें-

Guru Gochar May 2024: 12 साल बाद गुरु का वृषभ राशि में प्रवेश, ‘कुबेर योग’ से कौन-सी 4 राशि वाले बनेंगे मालामाल?


कितने दिन पहले कर सकेंगे Ujjain Mahakal Bhasmarti Booking? नए नियम


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories