Surya Rashifal April 2024: अप्रैल 2024 में सूर्य अपनी उच्च राशि में यानी मेंष में प्रवेश करेगा। सूर्य के राशि परवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा। कुछ राशि के लोगों को सूर्य के राशि परिवर्तन से बहुत ज्यादा फायदा होगा।
Sun Transit April 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है। इस 30 दिन के समय को एक सौर मास कहते हैं। वर्तमान में सूर्य मीन राशि में स्थित है। 13 अप्रैल, शनिवार की रात लगभग 09.15 पर सूर्य मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। मेष राशि में सूर्य की स्थिति उच्च की होती है। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में देखने को मिलेगा। 4 राशि वालों को सूर्य के मेष राशि में जाने से सबसे ज्यादा फायदा होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशि…
25
मेष वालों को होगा फायदा
सूर्य का गोचर इसी राशि में हो रहा है, इसलिए इस राशि के लोगों की किस्मत का साथ मिलेगा। सरकारी योजनाओं का फायदा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग भी इस समय बन रहा है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिलने की संभावना इस समय बन रही है।
35
मिथुन राशि वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के लोगों को धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरी में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। बिजनेस में भी कोई बड़ा फायदा हो सकता है। पुराने रोग खत्म होंगे और सेहत में काफी सुधार देखने को मिलेगा। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। संतान सुख भी मिलेगा।
45
सिंह वालों की योजनाएं होंगी पूरी
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव ही हैं। सूर्य के उच्च राशि में होने से सबसे ज्यादा फायदा इन्हें ही होगा। इनकी योजनाएं पूरी होंगी और नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे। किस्मत का साथ मिलने से हर काम में सफलता मिलेगी। अटका हुआ धन इस समय मिल सकता है। कर्जा उतारने में पिता से सहयोग मिलेगा।
55
धनु राशि वाले भी रहेंगे लकी
इस राशि के लोग भी काफी लकी रहेंगे। इन्हें इस समय कईं तरह के सुखों की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा को लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील होने से अच्छा-खास फायदा होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। इनकम के नए सोर्स इस समय बन सकते हैं। सेहत भी ठीक रहेगी।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।