Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ स्थिति में होता है, उसे अपने जीवन में हर तरह की सुख-सुविधाएं और धन आदि चीजें मिलती हैं। शुक्र ग्रह 31 मार्च 2024 को राशि परिवर्तन करने वाला है।
Shukra Gochar 2024 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में कुल 9 ग्रह बताए गए हैं, इनमें से शुक्र भी एक है। इस ग्रह का हमारे जीवन पर बहुत अधिक प्रभाव होता है। धन-ऐश्वर्य, भौतिक सुख-सुविधाएं आदि सभी शुक्र ग्रह के प्रभाव से ही हमें प्राप्त होती हैं। ये ग्रह भी एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। वर्तमान में ये ग्रह कुंभ राशि में है। 31 मार्च 2024 की शाम लगभग 4.31 पर ये ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेगा। ये शुक्र की उच्च राशि है। शुक्र के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। इन्हें कईं तरह के शुभ फल मिलेंगे। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
25
वृषभ राशि वालों की बढ़ेगी इनकम
इस राशि वालों की इनकम बढ़ सकती है और सोशल स्टेटस में भी सुधार आएगा। नौकरी में दिए गे टारगेट पर समय पर पूरे होंगे। जो काम पैसों की कमी की वजह से रुके हैं, वो पूरे हो सकते हैं। नया वाहन या संपत्ति खरीदने के योग भी इस समय बन सकते हैं। लव लाइफ के लिए भी ये समय बिल्कुल सही है। संतान से सुख भी प्राप्त होगा।
35
मिथुन राशि वालों को मिलेगा प्रमोशन
इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। क्रिएटिव काम करने वालों लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। बिजनेस में भी कोई बड़ी डील हो सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी, संतान की उपलब्धि से सभी को खुशी होगी। घर के रेनोवेशन का काम शुरू हो सकता है। सेहत में पहले से काफी सुधार होगा।
45
सिंह राशि को मिलेगा किस्मत का साथ
इस राशि के लोग किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान नौकरी-बिजनेस की स्थिति में भी सुधार होगा। लव लाइफ में चल रही समस्याएं दूर होंगी। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा, जिससे अटके कामों में गति आएगी और धन लाभ के योग भी बनेंगे। नौकरी में सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं जो भविष्य के लिए लाभदायक होंगे।
55
तुला राशि वालों को होगा धन लाभ
प्रेम संबंधों पर घर वालों की मुहर लग सकती है, जिससे आपको राहत मिलेगी। बिजनेस को आगे बढ़ाने की योजना सफल रहेगी। घर-परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा, किसी नन्हें मेहमान के आने की खबर सबको रोमांचित कर देगी। अचानक धन लाभ के योग भी इस समय बन सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा फायदेमंद रहेगी।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।