Budh Gochar 2024 Rashifal: सौर मंडल का राजकुमार कहा जाने वाला ग्रह बुध मीन से निकलकर मेष राशि में आ चुका है। बुध के राशि बदलने का असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में देखने को मिलेगा। जानें बुध का राशि परिवर्तन किस पर पड़ेगा भारी?
Budh Gochar March 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करता है। बुध भी इन ग्रहों में से एक है। बुध को सौर मंडल का राजकुमार कहा जाता है। ये ग्रह लगभग हर 27 दिन में राशि बदलता है। इस बार ये ग्रह 26 मार्च की रात राशि बदलकर मीन से मेष में प्रवेश करेगा। 02 अप्रैल को ये ग्रह वक्री होगा और 09 अप्रैल को पुन: मीन राशि में आ जाएगा। इस तरह इस ग्रह की स्थिति निरंतर बदलती रहेगी। इसका प्रभाव कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही अशुभ रहेगा। जानें किस राशि के लिए अशुभ रहेगा बुध का प्रभाव…
24
वृषभ वालों को होगी धन हानि
इस राशि के लोगों को बुध के अशुभ प्रभाव के कारण धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। इनके बने हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। इन्हें बिजनेस के बड़े फैसले इस दौरान लेने से बचना चाहिए। व्यर्थ के विवादों में फंसने के योग भी इस दौरान बन रहे हैं। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी में मन नहीं लगेगा। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।
34
कन्या वालों की बिगड़ेगी सेहत
इस राशि के लोगों की सेहत में बहुत अधिक गिरावट आ सकती है, जिसके चलते इन्हें अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे, जो आपका मन विचलित कर सकते हैं। परिवार के लिए समय न मिलने से मन उदास रहेगा। कुछ जरूरी काम आपकी लापरवाही के कारण अटक सकते हैं। पति-पत्नी में कोई बड़ा विवाद संभव है।
44
वृश्चिक वालों का हो सकता है अपमान
इस राशि के लोगों को अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं। दूर की यात्रा करने से बचें, नहीं तो सिर्फ परेशानी ही मिलेगी। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन उदास रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, जिससे कारण पैसा भी अधिक खर्च होगा।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।