Mangal Gochar 2023 In Kanya Rashi: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल की शुभ स्थिति व्यक्ति को साहसी बनाती है और साथ ही भूमि-भवन से लाभ भी दिलाती है। मंगल 18 अगस्त को सिंह से निकलकर कन्या राशि में आ चुका है।
मंगल ग्रह का नवग्रहों में प्रमुख स्थान है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल का ग्रहों का सेनापति कहा जाता है क्योंकि इसका स्वभाव बहुत उग्र है। जिन लोगों की कुंडली में मंगल शुभ स्थिति में होता है, उनके पास जमीन-जायदाद की कोई कमी नहीं होती, लेकिन इसका स्वभाव काफी गुस्सैल होता है। (Mangal Gochar August 2023) ये ग्रह व्यक्ति को साहसी और निडर बनाता है। मंगल ग्रह 18 अगस्त, शुक्रवार को सिंह से निकलकर कन्या राशि में आ चुका है। मंगल के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा। आगे जानिए मंगल का राशिफल…
213
मेष राशि
मंगल के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को बिजनेस में फायदा होगा। लेखन कार्य से जुड़े लोगों को कोई पुरस्कार मिल सकता है। दोस्तों और परिजनों से सहयोग मिलेगा। किसी से कोई मंहगा उपहार भी मिल सकता है। जमीन-जायदाद से फायदा होने के योग भी बन सकते हैं।
313
वृष राशि
इस राशि के लोगों को इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। संतान से सुख मिलेगा। कोई अच्छी खबर भी इस दौरान आपको मिल सकती है। लव लाइफ के लिए समय अनुकूल है। सेहत से जुड़े मामलों का ध्यान रखना जरूरी है।
413
मिथुन राशि
माता से सहयोग मिलेगा। भूमि-भवन के मसले बिगड़ सकते हैं। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। समय मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। नौकरी-बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।
513
कर्क राशि
विपरित परिस्थिति में आपको भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। कुछ लोग आपके व्यवहार से प्रभावित हो सकते हैं। आपके काम समय पर पूरे होंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा। किसी को उपहार देने से आपको खुशी होगी। लव लाइफ में अगर कोई परेशानी है तो वह दूर होगी।
613
सिंह राशि
ससुराल पक्ष के साथ रिश्तों में सुधार होगा। अटके हुए पैसा मिल सकते हैं। इच्छा अनुसार लोन मिल सकता है। बड़े भाईयों से आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे । धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी। मेहनत के बल पर आर्थिक लाभ जरूर मिलेगा। समय सभी तरह से अनुकूल रहेगा। गुड न्यूज भी मिलेगी।
713
कन्या राशि
समाज में मान-सम्मान मिलेगा। संतान को कोर्ट-कचहरी के कार्यों से लाभ मिलेगा। परिवार में किसी की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। अधिकारी किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े फैसले अभी न लें।
813
तुला राशि
अतिरिक्त इनकम हो सकती है। आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। इस दौरान शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। अगर कोई सरकारी काम लंबे समय से अटके हुए हैं तो वह पूरे हो सकते हैं। लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार में किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है।
913
वृश्चिक राशि
आमदनी में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता से भी आर्थिक सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। मंदिर निर्माण में पैसा दान कर सकते हैं। आपकी कोई इच्छा भी इस दौरान पूरी हो सकती है। सेहत के मामलों में किसी भी तरह की कोई लापरवाही न बरतें।
1013
धनु राशि
करियर में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। संतान की संगति पर नजर रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। घर में रखी मंहगी चीजों जैसे आभूषण आदि का विशेष ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखने की जरूरत है। चोट-मोच के योग बन रहे हैं।
1113
मकर राशि
जिस काम के लिए आप मेहनत कर रहे हैं, उसमें देरी हो सकती है। सुख-साधन जुटाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। बड़े भाई से किसी बात पर विवाद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। संभव हो तो अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। सेहत ठीक रहेगी।
1213
कुंभ राशि
आपको अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। शत्रु चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। किसी की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको भी खुशी होगी। परिवार में किसी की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है। ससुराल वालों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ ठीक रहेगी।
1313
मीन राशि
इस राशि वालों की लव लाइफ में बड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। या तो इनकी सीक्रेट बातें लीक हो सकती है या कोई परेशानी सामने आ सकती है। न चाहते हुए भी इन्हें कुछ काम करने पड़ सकते हैं। पैसों से जुड़े मामलों में भी सावधानी रखने की जरूरत है। सेहत में सुधार होगा।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।