Shani Rashifal April 2024: सूर्य ग्रहण से पहले शनिदेव दिखाएंगे चमत्कार, 4 राशि वाले हो सकते हैं मालामाल

Published : Apr 01, 2024, 11:07 AM IST

Shani Nakshatra Parivartan April 2024: अप्रैल में साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण होने जा रहा है, लेकिन इसके पहले शनिदेव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिससे फायदा 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा होगा। 

PREV
15
शनिदेव कब करेंगे नक्षत्र परिवर्तन?

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, सोमवार को होगा। इसके 2 दिन पहले यानी 6 अप्रैल, शनिवार को शनिदेव उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र से निकलकर पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में शनिदेव 3 अक्टूबर 2024 तक रहेंगे। शनिदेव के नक्षत्र बदलने का प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा, लेकिन 4 राशि वालों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा। इन 4 राशि वालों को धन लाभ के साथ-साथ और भी कईं तरह के फायदे होंगे। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…

25
सिंह वालों का होगा प्रमोशन

इस राशि के लोगों को शनि के नक्षत्र परिवर्तन का सबसे ज्यादा फायदा होगा। इन्हें नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और इंक्रीमेंट भी अच्छा होगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील इन्हें अच्छा फायदा पहुंचा सकती है। लव लाइफ की परेशानियां दूर होंगी। संतान की कोई बड़ी उपलब्धि इनका दिल खुश कर देगी।

35
वृश्चिक वालों को मिलेंगे शुभ फल

इस राशि के लोगों को शनि की कृपा से शुभ फल प्राप्त होंगे। अगर इनका कोई विवाद चल रहा है तो वह दूर हो सकता है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी पहले से मजबूत बनेगी। सरकारी योजनाओं का फायदा मिलेगा। इस दौरान ये नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं। घर में मांगलिक आयोजन हो सकता है।

45
मकर वालों को इन्वेस्टमेंट से होगा फायदा

इस राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं। इन लोगों को इन्वेस्टमेंट से अच्छा-खासा फायदा होगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। सेहत में पहले से काफी सुधार होगा। प्रेम संबंधों पर घर वालों की मुहर लग सकती है, जिससे राहत मिलेगी। कोई नया स्टार्ट अप शुरू कर सकते हैं, जिससे भविष्य में फायदा होगा।

55
कुंभ वालों को मिलेगा जॉब ऑफर

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इस राशि के लोगों को मनचाही नौकरी के लिए ऑफर आ सकते हैं। करियर के लिहाज से यह समय शानदार रहेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। पहले की गई मेहनत का फल इस समय मिल सकता है। बिजनेस में भी शानदार ग्रोथ होगी। धन लाभ के मौके मिलेंगे।


ये भी पढ़ें-

Dasha Mata Vrat 2024: कब करें दशा माता व्रत? जानें सही डेट, पूजा विधि, मंत्र, आरती और कथा


अंतिम संस्कार से लौटकर कौन-से 4 काम जरूर करना चाहिए?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Recommended Stories