Makar Sankranti 2024 Rashifal: मकर संक्रांति पर सूर्य बदलेगा राशि, 5 राशि वालों का होगा भाग्योदय-3 राशि वाले रहें सावधान

Published : Jan 12, 2024, 04:21 PM ISTUpdated : Jan 12, 2024, 04:22 PM IST
Makar-Sankranti-2024-Rashifal

सार

Makar Sankranti 2024 Kab Hai: मकर संक्रांति हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये पर्व हर साल जनवरी मास में मनाया जाता है। मकर संक्रांति पर्व सूर्य के मकर राशि में आने पर मनाया जाता है। 

Makar Sankranti 2024 Horoscope: जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस बार सूर्य 15 जनवरी, सोमवार की सुबह मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसलिए इसी दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में देखने को मिलेगा। कुछ लोगों का भाग्य उदय होगा तो कुछ लोगों को नुकसान। आगे जानिए सूर्य के मकर राशि में जाने का असर…

इन 5 राशि वालों को होगा फायदा
सूर्य के राशि बदलने का सबसे ज्यादा फायदा जिन 5 राशि वालों को होगा, वो हैं- मेष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक और मीन। इन पांचों राशि वालों को भाग्य उदय होगा यानी इन्हें धन लाभ हो सकता है, पुराने विवादों का अंत होगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां भी इस समय खत्म हो सकती है। बिजनेस-नौकरी में लाभ की स्थिति भी इस समय बन सकती है। इस समय आप जो भी फैसला लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी।

4 राशि वाले रहें सावधान
सूर्य के राशि बदलने से जिन राशि वालों को नुकसान होने के योग बन रहे हैं, वो राशियां हैं- वृष, कन्या, मकर, कुंभ। इन चारों राशि वालों को इस समय थोड़ा संभलकर रहना होगा। इस समय शनि-सूर्य का अशुभ योग बनेगा जिसके कारण इस राशि वालों की सेहत बिगड़ सकती है, धन हानि के योग भी बन सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी उतार-चढ़ाव वाली बनी रहेगी।

इनके लिए सामान्य रहेगी स्थिति
कर्क, तुला और धनु राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन सामान्य फल देने वाला रहेगा। इन राशि वालों के लिए धन की आवक सामान्य रहेगी। सेहत में सुधार होगा, लेकिन लव लाइफ की स्थिति बिगड़ सकती है। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़े सकते हैं। अनुभवी लोगों की सलाह इस समय काम आएगी। ससुराल पक्ष से किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है।


ये भी पढ़ें-

Lohri Songs Lyrics In Hindi: इन गीतों के बिना अधूरा है लोहड़ी फेस्टिवल, आप भी कर लें नोट


राम मंदिर में कहां से भेजे जाएंगे 5 लाख लड्‌डू, क्यों होंगे ये खास?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज