Monthly Horoscope June 2023: जून 2023 में शनि होगा वक्री, 4 ग्रह बदलेंगे राशि, ज्योतिषाचार्य चिराग दारुवाला से जानें 12 राशियों का हाल

June 2023 Rashifal: साल 2023 का छठा महीना जून शुरू होने वाला है। ये महीना इसलिए भी खास है क्योंकि इसी महीने से वर्षा ऋतु का आरंभ भी होगा। इस महीने में कई व्रत-त्योहार आदि मनाए जाएंगे।

 

Manish Meharele | Published : May 31, 2023 10:56 AM IST

उज्जैन. साल 2023 का छठा महीना जून शुरू होने वाला है। इस महीने में कई ग्रह राशि बदलेंगे, जिससे कई शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इन योगों का असर सभी 12 राशि के लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। जून 2023 में चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलेगा, इसके अलावा बुध ग्रह 7 और 24 जून को राशि परिवर्तन करेगा। सूर्य 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। 18 जून को शनि वक्री होगा वहीं महीने के अंत में मंगल भी राशि बदलेगा। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग दारुवाला से जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा जून 2023…

मेष जून 2023 राशिफल (Aries June 2023 Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस महीने आप लोगों से झगड़ा करने से बचें। ग्रहों का सहयोग नहीं मिलने से हालात और बिगड़ेंगे लेकिन आप स्वयं को इसके प्रभाव से बचाने में सफल रहेंगे। पार्टनर से मुलाकात की भी संभावना है। इस माह लव लाइफ अच्छी रहेगी। इस माह आपको व्यापार में बहुत अच्छे लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से इस माह आपको पैरों की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ जून 2023 राशिफल (Taurus June 2023 Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस महीने परिवार में कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। संपत्ति से जुड़े मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं। इस समय आप भविष्य के लिए नई योजनाएँ बना सकते हैं। बड़ी जिम्मेदारियां भी आसानी से पूरी हो सकती हैं। सिंगल लोगों को शादी के प्रस्ताव मिलेंगे। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी में कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। यह महीना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा।

मिथुन जून 2023 राशिफल (Gemini June 2023 Horoscope)
गणेशजी कहते हैं इस माह आपका कोई बड़ा काम सिद्ध हो सकता है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। नई नौकरी भी मिलेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्राओं के योग भी बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में पार्टनर से मिलने और मीठी-मीठी बातों का दौर बनाने का मूड रहेगा। नौकरी में मैनेजमेंट आपके काम से नाराजगी व्यक्त कर सकता है। पुराने रोग इस महीने परेशान कर सकते हैं।

कर्क जून 2023 राशिफल (Cancer June 2023 horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस महीने संतान से परेशानी हो सकती है। प्रॉपर्टी के लिए समय सामान्य है। नई योजनाओं पर काम करना शुरू कर सकते हैं। इस महीने पुराने विवाद सुलझ सकते हैं, लेकिन आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा। कपल के बीच कुछ विवाद हो सकते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी। नौकरी में डिमोशन होने के योग इस महीने में बन रहे हैं। अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें।

सिंह जून 2023 राशिफल (Leo June 2023 Horoscope)
गणेशजी कहते हैं इस महीने आमदनी बेहतर होगी और काम समय पर पूरे होंगे। अचानक लाभ के योग बनेंगे। प्रसिद्ध लोगों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। यात्राएं सुखद रहेंगी। खर्चा भी अधिक रहेगा। प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको कोई अच्छी जानकारी मिल सकती है। बिजनेस के लिए ये महीना बहुत ही खास रहेगा। पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी। मानसिक रूप से मजबूत बनने के लिए योग करें।

कन्या जून 2023 राशिफल (Virgo June 2023 horoscope)
गणेशजी कहते हैं इस माह में आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में समझौता करना अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए यह समय परेशानी भरा रहेगा। इस समय चोट लगने की संभावना है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। पार्टनर का सहयोग आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार में नया समझौता होने के योग हैं। आपको किसी काम के लिए पार्टनरशिप का ऑफर भी मिल सकता है।

तुला जून 2023 राशिफल (Libra June 2023 Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस माह माता-पिता से सुख और सहयोग मिलेगा। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। काम पूरा होने में थोड़ा विलंब होगा। आपको अपना फोकस बनाए रखना होगा। संपत्ति के लिए समय अच्छा है। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहेंगे। कुछ बड़े सौदे अचानक अटक सकते हैं। कानूनी या धन संबंधी समस्या हो सकती है। सेहत के लिए समय मिलाजुला रहेगा।

वृश्चिक जून 2023 राशिफल (Scorpio June 2023 Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस महीने आपका व्यवहार सकारात्मक और सहयोगात्मक रहेगा। संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। है। धार्मिक कार्यों और पदोन्नति से योजनाएं सफल होंगी। विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे और प्रेम में सफलता मिलेगी। पार्टनर से किसी बात पर नोक-झोंक हो सकती है। नौकरी के लिए समय अनुकूल रहेगा। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव की संभावना है।

धनु जून 2023 राशिफल (Sagittarius June 2023 Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस माह आमदनी कम और परेशानी ज्यादा रहेगी। नया वाहन खरीदने की योजना बनेगी। काम समय पर पूरा होने में थोड़ा विलंब होगा। पार्टनर आपको घूमने के लिए कई जगहों पर ले जाएंगे। नौकरी में सफलता धीरे-धीरे मिलेगी। बिजनेस में कुछ बड़े सौदे अचानक अटक सकते हैं। सेहत के लिए समय मिलाजुला रह सकता है। आप पेट दर्द या संक्रमण से पीड़ित हो सकते हैं।

मकर जून 2023 राशिफल (Capricorn June 2023 Horoscope)
गणेश जी कहते हैं कि इस माह कानूनी मामलों में रुकावटें आ सकती हैं। आमदनी अच्छी रहेगी। पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से आप संतुष्ट रहेंगे। अगर कोई विवाद या गलतफहमी है तो इस महीने सुलझ जाएगी। इस महीने आप कई असंभव कार्य पूरे कर सकते हैं। किसी तरह के नुकसान की आशंका नहीं है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा।

कुंभ जून 2023 राशिफल (Aquarius June 2023 Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस महीने सरकारी नौकरी चाहने वालों को सफलता मिल सकती है। छात्रों को बेहतर सुविधाओं के साथ अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार के
साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। माह के अंतिम सप्ताह में मेहमान आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। नौकरी के लिए यह महीना मिलाजुला रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। खान-पान पर ध्यान देना होगा।

मीन जून 2023 राशिफल (Pisces June 2023 Horoscope)
गणेशजी कहते हैं इस महीने छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा। महिलाओं की सेहत ठीक रहेगी। योजनाएं सफल होंगी। अनजान लोगों से विवाद हो सकता है। वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतें। संतान का सहयोग मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। पार्टनर से आपको ढेर सारा प्यार और सम्मान मिलेगा। नौकरी में महिलाओं के लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। प्रमोशन मिल सकता है। सेहत के मामले में सावधान रहने की जरूरत है।


ये भी पढ़ें-

June 2023 Festival List: जून 2023 में 16 दिन रहेंगे व्रत-त्योहार, एक क्लिक से यहां जानें पूरी डिटेल


Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में रामलला की मूर्ति बनना शुरू, किस ग्रंथ में है श्रीराम के बाल स्वरूप का वर्णन?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

Share this article
click me!