Aaj Ka Panchang 30 मई 2023: गंगा दशहरा और गायत्री जयंती आज, शुक्र ग्रह करेगा कर्क राशि में प्रवेश

Published : May 30, 2023, 05:47 AM IST
Panchang-30-May-2023

सार

30 मई, मंगलवार को हस्त नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। मंगलवार को हस्त नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग बनेगा। इस दिन सिद्धि और व्यातीपात नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 3:44 से शाम 5:24 तक रहेगा। 

उज्जैन. हिंदू धर्म में नदियों को भी पूजनीय माना गया है, इनमें से गंगा का महत्व सबसे अधिक है। हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 30 मई, मंगलवार को है। मान्यता के अनुसार, यही वो तिथि है, जब देवनदी गंगा स्वर्ग से उतरकर धरती पर आई थी। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

30 मई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 30 मई 2023)
30 मई 2023, दिन मंगलवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 01.08 तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन गंगा दशहरा और गायत्री जयंती का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन हस्त नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। मंगलवार को हस्त नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग बनेगा। इस दिन सिद्धि और व्यातीपात नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 3:44 से शाम 5:24 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को शुक्र ग्रह मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में, गुरु, राहु और बुध मेष राशि में, मंगल कर्क राशि में, सूर्य वृषभ राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेगा।

30 मई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- हस्त
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 5:45 AM
सूर्यास्त - 7:03 PM
चन्द्रोदय - May 30 2:37 PM
चन्द्रास्त - May 31 2:46 AM
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:57 से दोपहर 12:50

30 मई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:04 AM – 10:44 AM
कुलिक - 12:24 PM – 2:04 PM
दुर्मुहूर्त - 08:24 AM – 09:18 AM और 11:20 PM – 12:02 AM
वर्ज्यम् - 01:25 PM – 03:07 PM


ये भी पढ़ें-

Knowledge: खाने के बाद ये गलती करना पड़ सकती है भारी, उम्र भर बनें रहेंगे गरीब


Ganga Dussehra 2023: गंगा जल को क्यों मानते हैं इतना पवित्र? बहुत कम लोग जानते हैं ये 3 कारण


घर में कहां और कैसे रखना चाहिए गंगा जल? हमेशा ध्यान रखें ये 6 बातें


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज