
उज्जैन. हिंदू धर्म में व्रत की परंपरा काफी पुरानी है। इनमें से एकादशी का व्रत विशेष रूप से किया जाता है। एक हिंदू महीने में 2 एकादशी होती है यानी साल में 24 एकादशी होती है। इन सभी का नाम और महत्व अलग-अलग है। जिस साल में अधिक मास होता है, उस साल इनकी संख्या बढ़कर 26 हो जाती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
आज करें कामदा एकादशी व्रत
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी कहते हैं। इस बार ये एकादशी 1 अप्रैल को है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से की जाती है और व्रत भी किया जाता है। इस दिन मानस नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा, जिससे इस व्रत का महत्व और भी बढ़ गया है। इस व्रत का पारणा अगले दिन यानी 2 अप्रैल, रविवार को किया जाएगा।
1 अप्रैल का पंचांग (Aaj Ka Panchang 1 April 2023)
1 अप्रैल 2023, दिन शनिवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन कामदा एकादशी का व्रत किया जाएगा। शनिवार को आश्लेषा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे मानस नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा धृति और शूल नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:27 से 10:59 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार की रात चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध, राहु और शुक्र मेष राशि में, मंगल मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।
1 अप्रैल के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- आश्लेषा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:23 AM
सूर्यास्त - 6:38 PM
चन्द्रोदय - Apr 01 2:37 PM
चन्द्रास्त - Apr 02 4:10 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:07 PM – 12:55 PM
1 अप्रैल का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:02 PM – 3:34 PM
कुलिक - 6:23 AM – 7:55 AM
दुर्मुहूर्त - 08:01 AM – 08:50 AM
वर्ज्यम् - 06:06 PM – 07:52 PM
Palmistry: किसकी लव लाइफ रहती है परफेक्ट और किसे नहीं मिलता वैवाहिक सुख? जानें हथेली की इन रेखाओं से
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।