
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में कई तरह के शुभ-अशुभ योग बताए गए हैं। उत्पात योग भी इनमें से एक है। इस योग में प्राणों का भय बना रहता है, इसलिए इस योग को भी शुभ कार्य में सर्वथा वर्जित माना गया है। यानी ये अशुभ योग किसी भी अच्छे काम के लिए उपयोग में नहीं लिया जाता। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
31 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 31 March 2023)
31 मार्च 2023, दिन शुक्रवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पूरे दिन रहेगी। शुक्रवार को पुष्य नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे उत्पात नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा सुकर्मा और धृति नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:59 से दोपहर 12:31 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को बुध ग्रह मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही राहु और शुक्र स्थित है। इस तरह एक ही राशि में तीन ग्रह होने से त्रिग्रही योग बनेगा। इस दिन मंगल मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
31 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- पुष्य
करण- तैतिल और हर
सूर्योदय - 6:24 AM
सूर्यास्त - 6:38 PM
चन्द्रोदय - Mar 31 1:43 PM
चन्द्रास्त - Apr 01 3:33 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:07 PM – 12:55 PM
31 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:34 PM – 5:06 PM
कुलिक - 7:56 AM – 9:27 AM
दुर्मुहूर्त - 08:51 AM – 09:39 AM, 12:55 PM – 01:44 PM
वर्ज्यम् - 04:16 PM – 06:04 PM
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।