
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट का ग्रह है और सबसे तेज गति भी इसी ग्रह की है। ये ग्रह हर ढाई दिन में राशि बदलता है। इस तरह ये ग्रह लगभग 28 दिनों में अपना राशि चक्र पूरा कर लेता है। इन 28 दिनों में ये ग्रह राशियों के साथ-साथ सभी नक्षत्रों की परिक्रमा भी कर लेता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
आज मनाएं राम नवमी उत्सव
वाल्मीकि रामायण के अनुसार, जब पृथ्वी पर असुरों का आतंक काफी बढ़ गया तो भगवान विष्णु ने श्रीराम के रूप में अवतार लिया। ये अवतार भगवान ने चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को लिया था, इसलिए हर साल इसी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 30 मार्च, गुरुवार को है। इस दिन कई शुभ योग बनने से इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है।
30 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 30 March 2023)
30 मार्च 2023, दिन गुरुवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। ये चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन रहेगा, इस दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी और भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा। गुरुवार को पुनर्वसु नक्षत्र रात 11 बजे तक रहेगा, इसके बाद पुष्य नक्षत्र शुरू हो जाएगा। गुरुवार को पहले पुनर्वसु नक्षत्र होने से सिद्धि और पुष्य नक्षत्र होने से शुभ नाम के योग बनेंगे। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 2:03 PM – 3:34 PM तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार की शाम चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन मंगल मिथुन राशि में, राहु और शुक्र मेष राशि में, बुध, सूर्य और गुरु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।
30 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- पुनर्वसु और पुष्य
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:25 AM
सूर्यास्त - 6:37 PM
चन्द्रोदय - Mar 30 12:48 PM
चन्द्रास्त - Mar 31 2:52 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:07 PM – 12:55 PM
30 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:25 AM – 7:56 AM
कुलिक - 9:28 AM – 11:00 AM
दुर्मुहूर्त - 10:29 AM – 11:18 AM और 03:22 PM – 04:11 PM
वर्ज्यम् - 07:58 AM – 09:46 AM
Ram Navami 2023: राम नवमी पर यहां काटी जाती है रावण के पुतले की नाक, 100 साल पुरानी ये परंपरा
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।