Aaj Ka Panchang 2 फरवरी 2023 का पंचांग: आज करें भीष्म द्वादशी और गुरु प्रदोष व्रत, 3 अशुभ योगों में बीतेगा दिन

Published : Feb 02, 2023, 05:30 AM IST
Panchang-2-Feb-2023

सार

Aaj Ka Panchang: 2 फरवरी, गुरुवार को आर्द्रा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा वैधृति और विषकुंभ नाम के 2 अन्य अशुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:03 से 03:25 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग के 5 मुख्य अंग होते हैं इसलिए इसे पंचाग कहा जाता है, ये हैं – तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण। पंचांग प्रकरण, श्लोक 1 में कहा गया है – तिथि वारिश्च नक्षत्रां योग करणमेव च। एतेषां यत्रा विज्ञानं पंचांग तन्निगद्यते॥ पंचांग दो पद्धतियों पर निर्मित होते हैं – सायन और निरयन। जिन ग्रंथों से हमारे पंचांग बनते हैं वे कम से कम 500 वर्ष पुराने हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

आज करें भीष्म द्वादशी और गुरु प्रदोष व्रत
2 फरवरी को भीष्म द्वादशी का व्रत किया जाएगा और गुरु प्रदोष का भी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि इस दिन शाम 04:26 तक द्वादशी तिथि रहेगी और इसके बाद त्रयोदशी तिथि। भीष्म द्वादशी पर महात्मा भीष्म की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान आदि करना चाहिए। शाम को भगवान शिव के निमित्त व्रत-पूजा करें। इससे आपकी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं।

2 फरवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 2 February 2023)
2 फरवरी 2023, दिन गुरुवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि शाम 04:26 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन भीष्म द्वादशी और गुरु प्रदोष का व्रत किया जाएगा। गुरुवार को आर्द्रा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। गुरुवार को आर्द्रा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा वैधृति और विषकुंभ नाम के 2 अन्य अशुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:03 से 03:25 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा मिथुन राशि में, गुरु मीन राशि में, सूर्य मकर राशि में, बुध धनु राशि में, मंगल वृष राशि में और केतु तुला राशि में, राहु मेष राशि में, शुक्र और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

2 फरवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- आर्द्रा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 7:10 AM
सूर्यास्त - 6:10 PM
चन्द्रोदय - Feb 02 3:16 PM
चन्द्रास्त - Feb 03 5:27 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:18 PM – 01:02 PM

2 फरवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:10 AM – 8:33 AM
कुलिक - 9:55 AM – 11:18 AM
दुर्मुहूर्त - 10:50 AM – 11:34 AM और 03:14 PM – 03:58 PM
वर्ज्यम् - 07:47 PM – 09:35 PM


ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2023: क्यों मनाते हैं महाशिवरात्रि पर्व? बहुत कम लोग जानते हैं इस उत्सव से जुड़े ये 3 कारण


Mahabharat Facts: स्वर्ग की यात्रा से पहले पांडवों ने क्या किया, रास्ते में क्या-क्या हुआ, क्यों युधिष्ठिर को नर्क देखना पड़ा?


वो कौन-सी हैं 4 बातें हैं, जिनके बारे में पत्नियां कभी अपने पति को नहीं बतातीं और क्यों?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज