
उज्जैन. पंचांग हमारे लिए बहुत ही उपयोगी है। हमारे देश में कई तरह के पंचांग प्रचलित है जैसे शक, युधिष्ठिर आदि, लेकिन उन सभी में विक्रम पंचांग प्रमुख है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। इन सभी के योग से एक सटीक पंचांग तैयार किया जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
10 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 10 March 2023)
10 मार्च 2023, दिन शुक्रवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पूरे दिन रहेगी। शुक्रवार को चित्रा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। शुक्रवार को चित्रा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इनके अलावा वृद्धि और ध्रुव नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:09 से दोपहर 12:37 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार की शाम चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में और राहु मेष राशि में रहेगा। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
10 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- चित्रा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:44 AM
सूर्यास्त - 6:29 PM
चन्द्रोदय - Mar 10 9:06 PM
चन्द्रास्त - Mar 11 8:50 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:13 PM – 01:00 PM
10 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:33 PM – 5:01 PM
कुलिक - 8:12 AM – 9:41 AM
दुर्मुहूर्त - 09:05 AM – 09:52 AM और 01:00 PM – 01:47 PM
वर्ज्यम् - 02:21 PM – 04:02 PM
ये भी पढ़ें-
Palmistry: कहीं आप भी तो नहीं होने वाले ‘अकाल मृत्यु’ का शिकार, जान सकते हैं हथेली की इस रेखा से
Bhutadi Amavasya 2023: कब है भूतड़ी अमावस्या, जानें सही तारीख और क्यों खास है ये तिथि?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।