Mangal Gochar March 2023: मंगल कब बदलेगा राशि, आपको फायदा होगा या नुकसान? जानें राशिफल से

Mangal Gochar March 2023: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को क्रूर ग्रह बताया गया है। ये ग्रह 13 मार्च को वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। मंगल का ये राशि परिवर्तन कई लोगों के लिए फायदेमंद तो कुछ के लिए नुकसानदायक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Mar 9, 2023 9:50 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे सौर मंडल में कुल 9 ग्रह हैं। मंगल भी इनमें एक है। इसे ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। ये ग्रह भी राशि बदलता है सभी 12 राशियों के लोगों को प्रभावित करता है। (Mangal Gochar March 2023) वर्तमान में ये वृषभ राशि में है। 13 मार्च को ये वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, जहां ये 10 मई तक रहेगा यानी लगभग 58 दिनों तक। (Mangal Rashifal March 2023) मिथुन राशि में मंगल के प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को फायदा होगा और कुछ को नुकसान। आपकी लाइफ पर मंगल के राशि परिवर्तन का क्या असर होगा, आगे राशिफल से जानिए…

मेष राशि
इस राशि के लोग मंगल के राशि परिवर्तन से ऊर्जावान बने रहेंगे, इनके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होगी। इस समय ये जो भी निर्णय लेंगे, सही साबित होंगे। परिवार में किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। धर्म-कर्म के कामों में भाग लेने का मौका मिलेगा। विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से काबू पा लेंगे।

वृषभ राशि
मंगल का राशि परिवर्तन इस राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। सेहत को लेकर इन्हें सावधान रहना होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद बड़ा रूप ले सकता है। इस समय मानसिक अशांति के कारण डिप्रेशन की स्थिति बन सकती है। अचल संपत्ति या वाहन खरीदी के लिए समय अनुकूल है।

मिथुन राशि
इस राशि वालों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन अच्छा नहीं रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। जिद में आकर आप कोई ऐसा काम कर सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको परेशानी होगी। विवाद को कोर्ट से बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। पार्टनरशिप का बिजनेस करने से बचें।

कर्क राशि
इस राशि वालों की भागदौड़ अचानक बढ़ सकती है और खर्च भी। आंखों से जुड़ी कोई बीमारी हो सकती है। इस समय किसी भी पैसा उधार न दें, नहीं तो आर्थिक हानि हो सकती है। पहले दिया हुआ धन की अटक सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

सिंह राशि
इस राशि के लोगों को मंगल से शुभ फल प्राप्त होंगे। इनकी सोची हुई सभी योजनाएं सफल होंगी और संतान से जुड़ी समस्याएं भी इस समय दूर हो सकती हैं। प्रेम संबंधों से बचकर रहना होगा। इनकम के साधन बढ़ सकते हैं। विदेश में पढ़ाई कर रहे स्टूडेटंस को मनचाही सफलता प्राप्त होगी।

कन्या राशि
मंगल इस राशि के कर्म भाव में प्रवेश करेगा, जिससे इन्हें इनके अच्छे कामों का फल इस समय मिल सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनका मनोकामना पूरी होगी और जो लोग पहले से जॉब कर रहे हैं उनका ट्रांसफल मनचाही जगह हो सकता है। धर्म-कर्म में मन लगेगा।

तुला राशि
इस राशि के लोगों को कोई शुभ फल इस समय मिल सकता है। अगर कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है तो वह बिना बाधा से संपन्न हो जाएगा। अपनी योग्यता के बल पर आप हर काम में सफल रहेंगे। माता-पिता की सेहत का ध्यान आपको रखना होगा। आपकी सफलता का ग्राफ तेजी से ऊपर जाएगा।

वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन ठीक नहीं रहेगा। इन्हें अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बड़े मामले में फंस सकते हैं। यात्रा के दौरान सावधान रहना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। जमीन से जुड़े मामले पक्ष में आ सकते हैं। कोई अपना ही आपको षड़यंत्र में फंसा सकता है।

धनु राशि
इस राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन में विवाद की स्थिति बन सकती है। शादी-विवाह की बात बनते-बनते बिगड़ सकती है। इस समय आपको पार्टनरशिप के व्यवहार से बचना होगा। सरकारी योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ इस समय मिल सकता है। भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय न लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा।

मकर राशि
इस राशि के मंगल शुभ फल देने वाला रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी, लेकिन व्यस्तता बढ़ सकती है। अगर कोई मामला कोर्ट में विचाराधीन है तो उसमें भी सफलता मिलेगी। कोई नया बिनजेस शुरू करना चाहते हैं तो समय उत्तम है। बिजनेस में कोई बड़ी डील भी इस समय आप कर सकते हैं।

कुंभ राशि
इस राशि के लोगों को मंगल के प्रभाव से कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों को लेकर विवाद हो सकता है। बच्चों से जुड़ी जिम्मेदारियां भी पूरी होंगी। नए लोगों से मिलना-जुलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अपेक्षाकृत ठीक हो सकता है।

मीन राशि
इस राशि वालों को कोई बुरी खबर मिल सकती है। साथ ही साथ पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ेगा। यात्रा के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, नुकसान के योग भी इस दौरान बने रहेंगे। हालांकि अचल संपत्ति के मामलों में किस्मत का थोड़ा साथ मिलेगा।



ये भी पढ़ें-

Palmistry: कहीं आप भी तो नहीं होने वाले ‘अकाल मृत्यु’ का शिकार, जान सकते हैं हथेली की इस रेखा से


Bhutadi Amavasya 2023: कब है भूतड़ी अमावस्या, जानें सही तारीख और क्यों खास है ये तिथि?


Chaitra month 2023: 8 मार्च से शुरू होगा हिंदू पंचांग का पहला महीना चैत्र, जानें इस मास में कौन-कौन से त्योहार मनाए जाएंगे?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

Share this article
click me!