Aaj Ka Panchang 8 मार्च 2023: आज मनाई जाएगी होली, चंद्रमा करेगा कन्या राशि में प्रवेश

Published : Mar 08, 2023, 05:30 AM IST
Panchang-8-mArch-2023

सार

8 मार्च बुधवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से वर्धमान और इसके बाद हस्त नक्षत्र होने से आनंद नाम के शुभ योग इस दिन रहेंगे। इनके अलावा शूल और गण्ड नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:37 से 02:05 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग बनाते समय वार का भी ध्यान रखा जाता है। सप्ताह में सात वार होते हैं- सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार। इन सभी वारों को स्वामी अलग-अलग हैं और इनका एक विशेष ग्रह से भी संबंध माना जाता है, जैसे सोमवार के स्वामी भगवान शिव हैं और ये दिन चंद्रमा से संबंधित है। किसी भी ग्रह से शुभ फल पाने के लिए दिन के अनुसार उपाय भी किए जाते हैं। आगे आज के पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

आज मनाए धुरेड़ी पर्व
आज पूरे देश में धुरेड़ी पर्व मनाया जाएगा, होली भी कहते हैं। इस दिन हर कोई एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। इस मौके पर देश के कई हिस्सों में अनूठी परंपराएं निभाई जाती हैं, कहीं शाही जुलूस निकाले जाते हैं तो कहीं गीत-संगीत की महफिलें सजती हैं। ये उत्सव देश के हर हिस्से में अपनी अनूठी और रोचक परंपराओं के लिए जाना जाता है।

8 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 8 March 2023)
8 मार्च 2023, दिन बुधवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रात 07:43 तक रहेगी, इसके बाद द्वितिया तिथी आरंभ हो जाएगी।। इस दिन धुरेड़ी (होली) पर्व मनाया जाएगा। बुधवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 02.22 तक रहेगा, इसके बाद हस्त नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से वर्धमान और इसके बाद हस्त नक्षत्र होने से आनंद नाम के शुभ योग इस दिन रहेंगे। इनके अलावा शूल और गण्ड नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:37 से 02:05 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार की सुबह चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में और राहु मेष राशि में रहेगा। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

8 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी और हस्त
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:46 AM
सूर्यास्त - 6:29 PM
चन्द्रोदय - Mar 08 7:21 PM
चन्द्रास्त - Mar 09 7:46 AM
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है।

8 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:14 AM – 9:42 AM
कुलिक - 11:10 AM – 12:37 PM
दुर्मुहूर्त - 12:14 PM – 01:01 PM
वर्ज्यम् - 01:18 PM – 03:00 PM


ये भी पढ़ें-

Holi 2023: ये रंग कहेंगे आपके दिल की बात, कौन-सा रंग लगाएं पत्नी, दोस्त या अपनी प्रेमिका को?


Holi 2023: किन 5 ग्रंथों में मिलता है होली का वर्णन, किस पुराण या शास्त्र में इस उत्सव के बारे में क्या कहा गया है?


Holi 2023 Rashi Anusar Upay: होली पर राशि अनुसार ये उपाय करने से दूर होंगी परेशानियां-घर आएगी सुख-समृद्धि


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज