MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Holi 2023: किन 5 ग्रंथों में मिलता है होली का वर्णन, किस पुराण या शास्त्र में इस उत्सव के बारे में क्या कहा गया है?

Holi 2023: किन 5 ग्रंथों में मिलता है होली का वर्णन, किस पुराण या शास्त्र में इस उत्सव के बारे में क्या कहा गया है?

Holi 2023: इस बार होलिका दहन का पर्व 2 दिन मनाया जाएगा, ऐसा पंचांग भेद होने के कारण होगा। कुछ स्थानों पर 6 मार्च, सोमवार को होलिका दहन हो चुका है तो कुछ स्थानों पर 7 मार्च, मंगलवार को होलिका दहन किया जाएगा। 

3 Min read
Manish Meharele
Published : Mar 07 2023, 07:17 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
धर्म ग्रंथों में होली...
Image Credit : Getty

धर्म ग्रंथों में होली...

होली (Holi 2023) हिंदुओं के प्रमुख त्योहारो में से एक है। फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन के बाद अगले दिन यानी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा पर धुरेड़ी यानी होली उत्सव मनाया जाता है। इस बार इन त्योहारों को लेकर ज्योतिषियों में काफी मतभेद है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, होलिका दहन 7 मार्च, मंगलवार को करना ठीक रहेगा, क्योंकि इस दिन भद्रा नहीं रहेगी। इसके अगले दिन यानी 8 मार्च, बुधवार को धुरेड़ी उत्सव मनाया जाएगा। (Holi in scriptures) कई धर्म ग्रंथों में होली मनाने का वर्णन मिलता है। होली के मौके पर हम आपको बता रहे हैं किस ग्रंथ में होली के वर्णन किस रूप में किया गया है…

26
भविष्य पुराण में श्रीकृष्ण ने बताया है होली का महत्व
Image Credit : Getty

भविष्य पुराण में श्रीकृष्ण ने बताया है होली का महत्व

भविष्य पुराण में भी होली पर्व का वर्णन है। उसके अनुसार, श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को इस पर्व की कथा सुनाते हुए बताया था कि फाल्गुन महीने की पूर्णिमा पर होलिका दहन कर सभी लोगों को उल्लास पूवर्क ये पर्व मनाना चाहिए। श्रीकृष्ण ने ये भी बताया कि पूर्वकाल में ढूंढा राक्षसी का अंत इसी दिन हुआ था। इसलिए फाल्गुन पूर्णिमा तिथि बहुत ही खास होती है।


 

36
श्रीमद्भागवत में इसे कहा गया है फाल्गुनोत्सव
Image Credit : Getty

श्रीमद्भागवत में इसे कहा गया है फाल्गुनोत्सव

श्रीमद्भागवत में भगवान श्रीकृष्ण के संपूर्ण जीवन का वर्णन है। इस ग्रंथ में कई बार होली उत्सव का वर्णन आया है। बरसाना और बज्र की होली तो वैसे भी विश्व प्रसिद्ध है। राधा और श्रीकृष्ण की होली से जुड़ी कई परंपराएं आज भी मथुरा, वृंदावन आदि में निभाई जाती है। श्रीमद्भागवत के अनुसार, होलिका दहन के समय नई फसल देवताओं को चढ़ाने का महत्व बताया गया है। फाल्गुन माह में आने के कारण इसे फाल्गुनोत्सव भी कहा जाता है।
 

46
नारद पुराण में भी है होली का वर्णन
Image Credit : Getty

नारद पुराण में भी है होली का वर्णन

होली उत्सव का वर्णन नारद पुराण में मिलता है। इस ग्रंथ के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा पर कुछ विशेष मंत्र पढ़ते हुए अग्नि में आहुति देनी चाहिए और इसके बाद मांगलिक गीत गाने चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और होलिका पूजन का शुभ फल भी प्राप्त होता है।

56
लिंग पुराण में इसे कहा गया है फाल्गुनिका
Image Credit : Getty

लिंग पुराण में इसे कहा गया है फाल्गुनिका

लिंग पुराण में भी होली उत्सव के बारे में बताया गया है। इस ग्रंथ में इसे फाल्गुनिका कहा गया है जिसका अर्थ है फाल्गुन पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला त्योहार। इसके अनुसार, इस दिन बच्चों को खेल-कूद करना चाहिए और रंगों का उत्सव मनाना चाहिए, जिससे इनके शरीर में स्फूर्ति बनी रहे।
 

66
वराह पुराण में पटवास विलासिनी
Image Credit : Getty

वराह पुराण में पटवास विलासिनी

वराहपुराण में काफी प्राचीन ग्रंथ है। इस ग्रंथ में होली जैसे त्योहार के बारे में बताया गया है। इस उत्सव को इस ग्रंथ में पटवास विलासिनी अर्थात् चूर्णयुक्त खेल और लोक कल्याण करने वाला बताया गया है। वराण पुराण के अनुसार, फाल्गुने पौर्णिमास्यां तु पटवास विलासिनी, इसका अर्थ है कि फाल्गुन पूर्णिमा पर रंगों से खेला जाने वाला पर्व है पटवास विलासिनी। 


ये भी पढ़ें-

Holi 2023: ये रंग कहेंगे आपके दिल की बात, कौन-सा रंग लगाएं पत्नी, दोस्त या अपनी प्रेमिका को?

Holika Dahan 2023: होलिका दहन कब करना रहेगा शुभ, जानें क्या कहते हैं धर्म शास्त्र?

Holi 2023: कहां प्रकट हुए थे भगवान नृसिंह, कहां मनाई गई थी सबसे पहले होली? 1 नहीं 3 जगहों से जुड़ी हैं ये मान्यता
 


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।


 

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved