Holi 2023: हर साल चैत्र मास के पहले दिन धुरेड़ी (होली) पर्व मनाया जाता है। इस पर्व के दौरान सभी एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशियां मनाते हैं। इस बार ये पर्व 8 मार्च को मनाया जाएगा। ये हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है।

उज्जैन. होली (Holi 2023) एक ऐसा त्योहार है, जिसमें लोग ऊंच-नीच अन्य सभी बातों को भूलकर एक-दूसरे के गले मिलते हैं और रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाइयां देते हैं। इस बार ये पर्व 8 मार्च, बुध‌वार को है। देखा जाए तो रंग हमारे मन को भाव का प्रकट करने का एक माध्यम भी है। रंग लगाकर हम अपनी खुशी, प्यार और अपनत्व का इजहार भी कर सकते हैं। लेकिन इस बार जब आप किसी अपने को होली पर गुलाल लगाने जाएं तो रंगों का चुनाव बड़ी ही सावधानी से करें, जिससे की आपकी भावनाएं भी प्रकट हो सकें। आगे जानिए किसे कौन-सा रंग लगाएं होली पर…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अपने से बड़ों को लगाएं ये रंग

उम्र से बड़े लोग हमेशा सम्मान के पात्र होते हैं, इसलिए होली पर इन्हें ऐसा रंग लगाएं, जिससे इनके प्रति आपका सम्मान भी प्रकट हो सके। ये काम पीला रंग कर सकता है क्योंकि इस रंग को आस्था और विश्वास का प्रतीक माना गया है। जब आप ये रंग अपने से बड़ी उम्र के लोगों को लगाएंगे तो उनका आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होगा।

अपने से छोटों को लगाएं ये रंग

उम्र से छोटे लोग जैसे छोटी बहन-भाई व अन्य कोई हमेशा आपसे प्रेम और आशीर्वाद की इच्छा रखते हैं। इन लोगों को आप हरा रंग लगाएं क्योंकि ये रंग सुख-समृद्धि का प्रतीक है। ये रंग लगाकर आप ये बात उन्हें आसानी से समझा सकते हैं कि आप उन्हें सुखी और समृद्धिशाली जीवन की कामना कर रहे हैं।

दोस्तों को लगाए ये रंग

दोस्तों के साथ होली खेलने का अपना ही एक मजा है। बिना दोस्तों के ये त्योहार अधूरा सा लगता है। दोस्तों के साथ खेलने के लिए हरा, सफेद और नीला रंग सबसे अच्छा है। हरा सम्पन्नता का, सफेद शांति का और गहरा नीला रंग पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक है। यही सब हम अपने दोस्तों के लिए चाहते हैं कि ताकि उनका जीवन में कभी कोई परेशानी न हो।

पति या प्रेमी को लगाएं ये रंग

पति या प्रेमी के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए उन्हें आप लाल या नीला रंग लगा सकती हैं। लाल रंग कहने को तो आक्रामक है लेकिन ये आपके मन की बात भी व्यक्त करता है। ये रंग दर्शाता है कि आप के रिश्ते में आज भी पहले जैसी गर्माहट है। जबकि नीला रंग विश्वास का प्रतीक है जो इस रिश्ते को और मजबूत बनाता है।

पत्नी या प्रेमिका को लगाएं ये रंग

होली के त्योहार में थोड़ी-बहुत शरारत भी छिपी होती है। इसलिए ये प‌र्व इनके लिए बहुत खास होता है। इस दिन अगर आप अपनी पत्नी या प्रेमिका को अपने प्रेम के रंग में डुबोना चाहते हैं तो इसके लिए लाल और केसरिया रंग का चुनाव सबसे सटीक रहेगा। क्योंकि इसी रंग से जीवन में प्रेम, उत्साह और खुशहाली बनी रहती है।